
What Is Purpose Of Loop Behind Shoes: शर्ट हो, कुर्ती हो या फिर स्कार्ट हर किसी के जूते एकदम फिट बैठते हैं, लेकिन क्या आपने कभी जूतों के बनावट पर गौर किया है? यकीनन आप कहेंगी कि हां, पर ऐसा नहीं अगर ऐसा है, तो क्या आपको पता है कि जूते के पीछे पूंछ जैसी डोरी क्यों लगी होती है? खासकर स्नीकर्स और स्पोर्ट्स शूज के पीछे एक छोटी सी डोरी या लूप लगी होती है। ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक फैशन डिजाइन या जूते की स्टाइल का हिस्सा मानते हैं, लेकिन असल में यह कोई साधारण सजावट नहीं है बल्कि सोच-समझकर बनाई गई है और इसके कई व्यावहारिक फायदे हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जूते के पीछे लगी इस डोरी का क्या है मतलब?

जूते के पीछे लगी डोरी का काम, जूते पहनने में आपकी मदद करना है। कई बार नए जूते या फिटिंग वाले स्पोर्ट्स शूज पहनते समय पैर अंदर डालने में मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में आप इस लूप में अपनी उंगली फंसाकर जूते को पीछे की तरफ खींच सकती हैं। इससे आपका पैर आसानी से फिसलकर जूते के अंदर चला जाता है और आपको मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों डॉक्टर की लिखावट होती है इतनी खराब? आप भी जान लें इसका सही जवाब
अक्सर लोग बिना जूते का फीता खोले या बिना किसी सहारे के पैर जबरदस्ती जूते में डालते हैं। ऐसा करने से जूते का पिछला हिस्सा दब जाता है और समय के साथ मुड़कर खराब हो जाता है। अगर आप पीछे लगी इस डोरी को पकड़कर जूता पहनती हैं, तो जूते का पिछला हिस्सा दबता नहीं है और जूते की शेप सालों-साल नई जैसी बनी रहती है।
जूते धोने के बाद उन्हें सुखाना मुश्किल एक बड़ा टास्क होता है। अगर आप उन्हें सीधा जमीन पर रखते हैं, तो उनके अंदर की नमी जल्दी नहीं सूखती। ऐसे में जूते के पीछे लगी यह डोरी उन्हें टांगने के काम आती है।
आप किसी हुक या क्लिप की मदद से इस लूप के सहारे जूतों को उल्टा या सीधा लटका सकती हैं। इससे हवा जूतों के आर-पार आसानी से जाती है और वे जल्दी सूख जाते हैं।

ट्रैकिंग या हाइकिंग पर जाने वाले लोग अक्सर इस डोरी का इस्तेमाल अपनी फिटिंग को और मजबूत करने के लिए करते हैं। कुछ लोग जूतों के फीतों को लंबा रखते हैं और उन्हें पीछे ले जाकर इस लूप के अंदर से फंसाते हुए वापस आगे लाकर बांधते हैं। इससे जूते और पैर की ग्रिप बहुत मजबूत हो जाती है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलते समय जूता पैर से ढीला नहीं पड़ता।
अगर आपके पास बैग में जगह कम है या आपके जूते गंदे हैं और आप उन्हें बैग के अंदर नहीं रखना चाहती, तो यह डोरी आपके काम आती है। आप धागे की मदद से जूतों को अपने पिट्ठू बैग के बाहर लटका सकती हैं।
एथलीट्स और जिम जाने वाले लोग अक्सर जूतों को हाथ में पकड़ने के बजाय इसी डोरी से पकड़कर ले जाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- कुआं हमेशा गोल ही क्यों होता है? 99% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब...वजह जानकर चकरा जाएगा दिमाग
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।