Sat Mar 28, 2026 | Updated 04:05 AM IST HZ Awards 2026
shoes cleaning tips

जूतों की बदबू से हैं परेशान? टीशू पेपर का यह 1 मिनट वाला हैक दूर करेगा सारी स्मेल

जूतों से आने वाली बदबू पसीने और नमी से पनपने वाले बैक्टीरिया के कारण होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महंगे स्प्रे की बजाय टीशू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टीशू पेपर रात भर नमी सोखकर बदबू दूर करता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 14:01 IST

दिन भर जूते पहनकर बाहर रहने के बाद जब हम घर लौटकर आते हैं, तो जूतों से आने वाली तीखी बदबू न केवल हमें परेशान करती है, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी वाली स्थिति पैदा कर देती है। अक्सर पसीने और नमी की वजह से जूतों में बैक्टीरिया पनपने लग जाते हैं, जो इस दुर्गंध की असली वजह बन जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो महंगे स्प्रे खरीदने की बजाय अपनी रसोई में मौजूद टीशू पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, ये बदबू को दूर कर में बेहद उपयोगी है। ऐसे में इसके उपयोग के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जूतों की बदबू को दूर करने में टीशू पेपर कैसे आपके काम आ सकता है। पढ़ते हैं आगे...

टीशू पेपर का कैसे करें इस्तेमाल?

  • हम सोचते हैं कि टीशू पेपर का इस्तेमाल केवल हाथ पोंछने के लिए किया जाता है पर ऐसा नहीं है, जूतों को फ्रेश रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके पीछे का साइंस बेहद ही आसान है। बता दें कि टीशू पेपर नमी को बहुत तेजी से सोखता है।

1 - 2026-03-25T125611.709

  • ऐसे में रात को सोने से पहले दो-तीन टीशू पेपर लें और उन्हें मोड़कर अपने जूतों के अंदर डीप में डालें। टीशू पेपर रात भर जूतों के अंदर की सारी नमी और पसीने को सोख लेगा, जिससे बैक्टीरिया को पनपने का मौका नहीं मिलेगा।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके जूतों से खूशबू आएं तो टीशू पेपर पर अपनी पसंद के परफ्यूम या एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या टी-ट्री ऑयल) की 2-3 बूंदें छिड़क दें। फिर इस पेपर को जूते में रख दें। सुबह तक आपके जूते बिल्कुल नए जैसे ताजे और खुशबूदार हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें - बच्चों के White School Shoes नजर आने लगे हैं पीले, इस ट्रिक से दोबारा चमकाएं नए जैसा 

अन्य टिप्स

  • बेकिंग सोड़ा बदबू सोखने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है। ऐसे में आप रात भर के लिए जूतों के अंदर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और सुबह उसे झाड़कर साफ कर लें। ये बदबू को बेअसर कर देता है।

2 - 2026-03-25T125609.013

  • आप इस्तेमाल की हुई टी (Tea) या सूखी टी-बैग्स को जूतों के अंदर रखें। चाय में मौजूद 'टैनिन' बैक्टीरिया को मारने और बदबू को खत्म करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें - Hidden Facts of Shoes: जूते के पीछे क्यों लगी होती है पूंछ जैसी डोरी? 99% प्रतिशत लोग नहीं जानते इसका असली काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।