Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:25 PM IST HZ Awards 2026
image

Leather Bag पर लग गया है दाग, इन 3 ट्रिक्स से चुटकी में करें; सहेलियां पूछेंगी Cleaning Tips

DIY Leather Cleaning: क्या आपके पसंदीदा लेदर बैग पर दाग लग गया है, तो अपनाएं ये 3 घरेलू ट्रिक्स जिनसे स्याही, तेल और जिद्दी निशान चुटकियों में गायब हो जाएंगे और आपका बैग दिखेगा बिल्कुल नए जैसा। सहेलियां भी राज पूछने पर मजबूर हो जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 12:59 IST

Leather Bag Cleaning Tips: महंगे और स्टाइलिश लेदर बैग अक्सर हमारी पर्सनालिटी में चार चांद लगाने का काम करते हैं, लेकिन अगर इस पर दाग लग जाए, तो पूरे लुक को खराब कर देता है। लेदर बैग को अगर अच्छे से न रखा जाए, तो ये खराब हो सकते हैं। इसलिए इसे आम कपड़ों की तरह पानी या साबुन से रगड़कर साफ नहीं किया जा सकता। कई बार हम गलती से दाग हटाने के लिए हार्ड केमिकल का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे लेदर का रंग उड़ जाता है या उसमें दरारें पड़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ सेफ और होम मेड नुस्खों को अपनाएं।

अगर आपके पसंदीदा लेदर बैग पर भी स्याही, तेल या धूल के जिद्दी दाग लग गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं,जिसकी मदद से आप इसे मिनटों में नया जैसा बना सकती हैं।

पेन और इंक का निशान हटाने के लिए क्या करें?

how to remove ink stains from leather bag

अक्सर लोग अपने बैग में पेन रखते हैं। अब ऐसे में अगर इसमें से थोड़ी सी भी इंक निकल या लीक हो जाए, तो पूरा बैग खराब हो जाता है। अक्सर लोग इसे गीले कपड़े से पोंछते हैं जिससे दाग फैल जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप रबिंग अल्कोहल और ईयरबड वाला तरीका अपना सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक रुई या ईयरबड लें और उसे थोड़ा सा अल्कोहल में डुबोएं।
  • अब दाग वाली जगह पर हल्के हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें।
  • ध्यान रहे कि अल्कोहल सिर्फ दाग पर ही लगे।
  • अल्कोहल स्याही को लेदर की गहराई से खींच लेता है।
  • इसके बाद उस जगह पर थोड़ा सा लेदर कंडीशनर या नारियल तेल लगा दें।

इसे भी पढ़ें- Home Cleaning Hacks: इन स्मार्ट हैक्स की मदद से बिना पानी के करें सफाई, शीशे सा चमकेगा आपका घर

लेदर बैग पर लगे तेल और ग्रीस के दाग को कैसे हटाएं?

home remedies for leather bag stains

अगर बैग पर खाना गिर जाए या तेल का दाग लग जाए, तो पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। पानी तेल के साथ मिलकर लेदर को खराब कर सकता है। ऐसे में आप कॉर्नस्टार्च या टेलकम पाउडर का यूज करें।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • दाग वाली जगह पर अच्छी मात्रा में कॉर्नस्टार्च या पाउडर छिड़क दें।
  • अब इसे रात भर या कम से कम 10-12 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • पाउडर तेल को पूरी तरह सोख लेगा।
  • सुबह एक मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े से पाउडर को हटा दें।
  • यह तरीका लेदर के टेक्सचर को छेड़े बिना दाग को खत्म कर देता है।

लेदर बैग पर लगे जिद्दी निशानों को हटाने के लिए क्या करें?

home remedies for leather bag stain

सफेद या हल्के रंग के लेदर बैग पर रगड़ के निशान बहुत जल्दी पड़ जाते हैं। इसके लिए सफेद सिरका एक नेचुरल क्लीनर है।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरके का घोल तैयार करें।
  • एक माइक्रोफाइबर कपड़े को इस घोल में भिगोकर निचोड़ लें।
  • दाग वाली जगह को धीरे से पोंछें।
  • सिरका लेदर के pH लेवल को खराब नहीं करता और उसकी चमक वापस लाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- Leather Purse पर लग गए हैं दाग, इन ट्रिक्स से फटाफट कर लें साफ... सहेलियां भी पूछने लगेंगी क्लीनिंग टिप्स

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।