
Petroleum Jelly Unique Hacks: पेट्रोलियम जेली अमूमन घरों में देखने को मिल जाता है। इसका इस्तेमाल सर्दी के मौसम में ज्यादा होता है। वैसे तो वे लोग जिनकी स्किन ड्राई रहती है, वह इसका इस्तेमाल गर्मी में भी करते हैं, लेकिन अगर इसका यूज न किया जाए, तो यह रखे-रखे एक्सपायर हो जाती है, जिसके बाद इसे फेंकना पड़ जाता है, पर क्या आप जानती हैं कि ₹5 की छोटी सी डिब्बी आपके घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में आसान बना सकती है?
अक्सर हम घर की चीजों को चमकाने या साफ करने के लिए बाजार से महंगे-महंगे क्लीनर और पॉलिश खरीदकर लाते हैं, लेकिन पेट्रोलियम जेली की मदद से आप लकड़ी के फर्नीचर से लेकर आपके पुराने जूतों तक को नई जैसी चमक दे सकती है। आज के इस लेख में हम आपको पेट्रोलियम जेली के कुछ बेहतरीन हैक्स बताने जा रहे हैं, जो आपके रोजमर्रा के कामों में बड़े काम आएंगे।

अगर आपके लेदर के जूते या हैंडबैग पुराने दिखने लगे हैं, तो अब उन पर महंगा पॉलिश लगाने की जरूरत नहीं है। आप बस थोड़ा सा पेट्रोलियम जेली एक साफ कपड़े पर लें और उसे जूते या बैग पर रगड़ें। यह लेदर को मॉइस्चराइज करता है और चमक लाता है। साथ ही, यह लेदर को फटने से भी बचाता है और उसे वाटरप्रूफ बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Hair Straightener Unique Hacks: बालों को सीधा ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है हेयर स्ट्रेटनर
लकड़ी के मेज या सोफे पर अक्सर पानी के गिलास रखने से सफेद घेरे या दाग पड़ जाते हैं। इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इफेक्टिव जगह पर जेली लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इसे एक सूखे कपड़े से पोंछ लें। आप देखेंगी कि दाग गायब हो चुके हैं और लकड़ी की पॉलिश फिर से चमकने लगी है।

अगर आपके किसी पुराने जैकेट या बैग की चैन अटक गई है या फिर घर के दरवाजे खोलते समय चू-चू की आवाज आती है, तो आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकती हैं। पेट्रोलियम जेली एक बेहतरीन लुब्रिकेंट का काम करती है। चैन के दांतों पर थोड़ी सी जेली लगाएं और उसे धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें, चैन तुरंत चलने लगेगी। इसी तरह, दरवाजों के कब्जों पर इसे लगाने से आवाज आनी बंद हो जाती है।
अक्सर नेल पॉलिश लगाते समय वह नाखूनों के आसपास की खाल पर लग जाती है, जिसे छुड़ाना मुश्किल होता है। नेल पेंट लगाने से पहले नाखूनों के किनारों पर थोड़ी पेट्रोलियम जेली लगा लें, इससे पॉलिश स्किन पर नहीं चिपकेगी। यह तरीका आप बालों में कलर या डाई लगाते समय माथे और कानों के पास भी अपना सकती हैं।

लोहे या अन्य धातु की चीजें जो बाहर रखी रहती हैं, उनमें नमी के कारण जंग लगने का डर रहता है। अगर आप उन पर पेट्रोलियम जेली की एक पतली परत लगा दें, तो यह हवा और नमी को धातु तक पहुंचने से रोकती है। इससे कैंची, ताले या गार्डनिंग टूल्स लंबे समय तक सुरक्षित और नए जैसे बने रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।