
Wheat Bran Hacks: रोटी बनाने के लिए आटा चालने के बाद निकलने वाले चोकर को अक्सर लोग बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में डाल देते हैं, लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि मामूली सा दिखने वाला चोकर आपके किचन से लेकर फूलों की बगिया के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यकीनन यह पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि भला चोकर का क्या इस्तेमाल वह भी रसोई घर, बगीचे और घर के कामों में, लेकिन आप जानने के बाद हैरान हो जाएंगे कि भला बेकार सी दिखने वाली यह चीज इतने कमाल की चीज है और सोच में पड़ जाएंगी कि अभी तक क्यों नहीं पता था। चलिए नीचे लेख में जानते हैं चोकर का किन कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आपकी लोहे की कड़ाही या एल्युमिनियम के बर्तनों में तेल और मसाले की भारी चिकनाई जम गई है, तो चोकर एक जादुई पाउडर की तरह काम करता है।
इसे भी पढ़ें- Wash Basin Cleaning Hacks: वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग और जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

पौधों को पोषण देने के लिए आपको बाजार से महंगी खाद लाने की जरूरत नहीं है। चोकर में फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं। नीचे पढ़ें कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आपके घर में लकड़ी का फर्नीचर या पीतल की चीजें पुरानी और बेजान दिखने लगी हैं, तो चोकर उन्हें नई चमक दे सकता है। इसके अलावा शीशे या कांच की मेज पर जमी धुंध को हटाने के लिए सूखे चोकर का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीचे जानें इस्तेमाल करने का तरीका।


किचन सिंक से अक्सर आने वाली बुरी स्मेल को दूर करने के लिए चोकर एक देसी तरीका है। नीचे लेख में देखें सिंक से बदबू हटाने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सिर्फ 5 मिनट में जली हुई कड़ाही होगी साफ, आजमाएं ये आसान हैक्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock, Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।