
हेयर स्ट्रेटनर आज लगभग हर महिला के ड्रेसिंग टेबल का हिस्सा है। हम सभी जानते हैं कि यह घुंघराले बालों को स्ट्रेट बनाने के काम आता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह गैजेट न केवल बाल बल्कि आपके घर के कई मुश्किल कामों को मिनटों में हल कर सकता है? ज्यादातर लोग इसे सिर्फ ब्यूटी टूल समझते हैं, पर असल में यह एक मिनी पोर्टेबल आयरन की तरह काम करता है। कपड़ों की सिलवटें हटाने से लेकर रिबन को चमकाने तक, हेयर स्ट्रेटनर के ऐसे कई जीनियस हैक्स हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। आज के इस लेख में हम आपको स्ट्रेटनर के 7 यूनिक तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुबह ऑफिस जाने की जल्दी है और शर्ट के कॉलर या कफ पर सिलवटें रह गई हैं? भारी प्रेस गरम करने के बजाय अपना हेयर स्ट्रेटनर उठाएं।
स्ट्रेटनर को मीडियम गर्म करें। अब इससे शर्ट के कॉलर या बटन के बीच की जगह पर धीरे से चलाएं। स्ट्रेटनर छोटा होता है, जिससे यह उन कोनों तक आसानी से पहुंच जाता है, जहां प्रेस करना मुश्किल होता है। यह ट्रिक कुर्ते के घेरे या स्लीव्स के किनारों के लिए भी बेस्ट है।

अक्सर चिप्स या नमकीन का पैकेट आधा खाने के बाद खुला रह जाता है और वह सॉगी हो जाता है। अब आपको रबर बैंड या क्लिप ढूंढने की जरूरत नहीं है। पैकेट के खुले हुए हिस्से को सीधा करें और गरम स्ट्रेटनर को उस पर 2-3 सेकंड के लिए दबाएं। स्ट्रेटनर की हीट से प्लास्टिक हल्का सा पिघलाकर उसे एयर-टाइट सील कर देता है। इससे आपका स्नैक अगले कई दिनों तक कुरकुरा बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Genius Iron Hacks: कपड़ों की सिलवटें ही नहीं, इन 7 कामों में भी कमाल दिखाता है आयरन
अगर आप अपनी ड्रेस की बेल्ट या बालों में लगाने वाले रिबन को धोकर सुखाती हैं, तो वे मुड़ जाते हैं। इन्हें प्रेस से सीधा करना मुश्किल होता है क्योंकि वे जल सकते हैं। इसके लिए स्ट्रेटनर को कम हीट पर रखें। रिबन के एक सिरे को स्ट्रेटनर के बीच दबाएं और धीरे-धीरे नीचे तक खींचें।
यह रिबन को बिना जलाए उसे नया और चमकदार लुक देता है। गिफ्ट रैपिंग के पुराने रिबन को नया बनाने के लिए भी यह बेस्ट तरीका है।

कई बार बच्चों के स्कूल बैग या कपड़ों से नाम वाले स्टिकर या डेकोरेटिव पैच उखड़ने लगते हैं। इन्हें चिपकाने के लिए भारी प्रेस की जरूरत नहीं है। स्टिकर को सही जगह पर रखें और उसके ऊपर एक पतला सूती रुमाल रखें। अब गरम स्ट्रेटनर से उस जगह को दबाएं। स्ट्रेटनर की हीट सीधे स्टिकर के गोंद को पिघलाकर उसे कपड़े पर चिपका सकती हैं, जिससे वह फिर कभी नहीं निकलता।
अगर आपकी जींस या ट्राउजर नीचे से खुल गई है और आपके पास सिलाई मशीन नहीं है, तो हीटिंग टेप का इस्तेमाल करें। फटी हुई जगह के बीच में हीटिंग टेप रखें और उसे मोड़कर स्ट्रेटनर से दबा दें। स्ट्रेटनर की हीट टेप को पिघलाकर कपड़े को जोड़ देगी। यह एक इंस्टेंट टेलरिंग हैक है जो इमरजेंसी में बहुत काम आता है।
अगर आपके पास कोई छोटा जरूरी कागज या फोटो है जिसे आप लंबे समय तक सेफ रखना चाहती हैं, तो उसे दो प्लास्टिक शीट्स के बीच रखें। अब गर्म स्ट्रेटनर को किनारों पर चलाएं। इससे प्लास्टिक आपस में जुड़ जाएगी और लैमिनेशन कवर हो जाएगा।

अगर आप अपनी किसी खास याद या फूल को सुखाकर डायरी में सहेजना चाहती हैं, तो फूल को दो बटर पेपर के बीच रखें। अब गर्म स्ट्रेटनर से उसे कुछ सेकंड के लिए दबाएं। यह फूल की नमी सोख लेगा और वह चपटा होकर खूबसूरती से सूख जाएगा।
इसे भी पढ़ें- प्रेस करते वक्त कपड़ों को जलने या खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, करेंगे सालों साल Shine
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।