
नमकीन, बिस्किट, रस, चिप्स, आदि के पैकेट थोड़ी देर भी खुले रह जाए, तो उनमें हवा लग जाती है। ऐसे में स्नैक्स सॉगी हो जाते हैं, जिन्हें फिर खाया नहीं जाता है। अधिकतर पैकेट बंद प्रोडक्ट्स के साथ इस समस्या का सामना करना पड़ता है।
अगर आप ने भी चिप्स और वेफर के पैकेट खोल लिए हैं और अब डर के है एक दिन में ही वे नरम पड़ जाएंगे, तो आप हमारे बताए हैक्स आजमाकर देखें।
इस लेख में हम आपको ऐसे 5 हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप चिप्स को फ्रेश रख सकते हैं। इन छोटे-छोटे हैक्स को आप भी नोट करें और अपने काम को आसान बनाएं।

चिप्स को कुरकुरा रखने का एक बढ़िया तरीका है चिप बैग या कंटेनर में ब्रेड का एक टुकड़ा रखें। ब्रेड नमी को सोख लेती है, जो चिप्स को बासी होने से बचाने में मदद करती है। बस बैग के अंदर ब्रेड का एक टुकड़ा रखें, इसे कसकर बंद करें। इसे ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। चिप्स को ताजा रखने के लिए हर कुछ दिनों में ब्रेड को बदलें।
इसे भी पढ़ें: सॉगी बिस्कुट की मदद से सर्व करें ये इंटररेस्टिंग रेसिपी
चिप्स को फ्रेश रखने के लिए पैकेट को डबल-बैगिंग करके रखें। सबसे पहले चिप बैग को सिक्योर करने के लिए रीसील वाले प्लास्टिक बैग या बैग क्लिप का उपयोग करें। इसके बाद इस बैग को दूसरे एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में रखें। डबल लेयर हवा को अंदर जाने से रोकने में मदद करती है, जो चिप्स के कुरकुरेपन को खोने का मेन कारण है।

नमी कुरकुरे चिप्स को खराब कर देती है। इससे निपटने का एक तरीका स्टोरेज कंटेनर में पेपर टॉवल का उपयोग करना है। नमी को सोखने के लिए बैग या कंटेनर के नीचे 3-4 पेपर टॉवल रखें। यह विशेष रूप से तब कारगर साबित होता है जब आपके किचन में ज्यादा नमी हो या कैबिनेट में नमी हो। चिप्स के नीचे और ऊपर भी पेपर टॉवल रखकर उसे स्टोर करें।
चावल भी नमी सोखने का काम करता है। चिप्स को ताजा रखने के लिए आप चावल की पोटली कंटेनर या पैकेट के अंदर रख सकते हैं। इसके बाद चिप्स के पैकेट को क्लिप से बंद करके कैबिनेट में ढंग से स्टोर करें। इससे आपके चिप्स एक-दो दिन नरम नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: सैंडविच को सॉगी होने से बचाने के लिए करें ये काम
लंबे कैन (जैसे प्रिंगल्स) में आने वाले चिप्स के लिए वाइन स्टॉपर एक टाइट सील बना सकता है। हवा और नमी को बाहर रखने के लिए आप कैन में वाइन स्टॉपर डालें, जिससे हवा अंदर जाने से रुकेगी। इससे चिप्स का कुरकुरापन बरकरार रखा जा सकता है। यह हैक विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि नियमित क्लिप या बैग टाई बेलनाकार कंटेनर के साथ अच्छी तरह से काम नहीं कर सकते हैं।
चिप्स को ताजा रखने के लिए उन्हें धूप और गर्मी के सोर्सेस से दूर ठंडी और सूखी जगह पर रखना चाहिए। आप किस तरह से चिप्स के पैकेट को सिक्योर करके रखते हैं, हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।