
Wheat Storage Hacks In Summer: शहर के लोग गेहूं को खरीदकर साल भर के लिए स्टोर करते हैं। हालांकि उसे लंबे समय तक सेफ रखना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि जरा सी नमी या लापरवाही की वजह से इसमें घुन और छोटे कीड़े लग जाते हैं। अगर इसे समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो देखते ही देखते पूरे अनाज को खोखला कर देते हैं। अब ऐसे में अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाली केमिकल वाली दवाइंया रखते हैं, जिससे कीड़े दूर रखते हैं। इन गेहूं को जब आटा पिसवाने के लिए बाहर निकाला जाता है, उन्हें घंटों धोना पड़ता है। कई बार इसके बाद भी इसमें से अजीब सी बदबू आती रहती है।
अगर आप भी साल भर के लिए गेहूं को बिना एक भी दाना खराब होने से बचाना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

गेहूं को स्टोर करने से पहले उसे 2-3 दिनों तक तेज धूप में अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। अगर अनाज में थोड़ी सी भी नमी (Moisture) रह गई, तो घुन जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में इसे सुखाने के बाद गेहूं को पूरी तरह ठंडा होने दें, क्योंकि गर्म गेहूं को कंटेनर में भरने से भाप बनती है जिससे नमी पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Pudina Storage Tips: ₹10 का पुदीना अब चलेगा पूरे महीने, बस आजमाएं यह 2 मिनट का जुगाड़

अब इसे ड्रम में भरने के बाद नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीम की पत्तियां अनाज को कीड़ों से बचाने का सबसे पुराना और सेफ तरीका हैं। गेहूं भरने से पहले लोहे के ड्रम या कंटेनर की तली में सूखी हुई नीम की पत्तियां बिछा दें। फिर बीच-बीच में और सबसे ऊपर भी नीम की पत्तियों की एक परत बना दें। नीम की कड़वाहट और खुशबू से कीड़े गेहूं के पास नहीं आते।

अगर आपके पास नीम की पत्तियां नहीं हैं, तो आप माचिस की डिब्बियों का उपयोग कर सकते हैं। माचिस की तीलियों में मौजूद फास्फोरस कीड़ों को दूर रखता है। 1 क्विंटल गेहूं में 4-5 माचिस की डिब्बियां खोलकर जगह-जगह डाल दें। इसके अलावा, साबुत सूखी लाल मिर्च डालने से भी कीड़े अनाज से दूर रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- Vegetable Storage Tips: गर्मियों में खरीदकर लाते ही खराब हो जाती हैं सब्जियां, तो फ्रेश रखने के लिए ऐसे करें स्टोर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।