गर्मियों में कपड़ों को आयरन करने का नहीं होगा झंझट, बस अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

अगर आप गर्मी के मौसम में कपड़ों को आयरन करने के झंझट से मुक्ति पाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं। जानिए इस लेख में।
image

कपड़ों को आयरन करना यकीनन हम सभी को काफी बोरिंग लगता है। खासतौर से, गर्मियों की तपती दोपहर में कोई भी गर्म आयरन के सामने खड़ा नहीं होना चाहता। ऊपर से गर्मी, उमस और दिनभर की भाग-दौड़ के कारण हम कपड़ों को आयरन करने में अपना समय और मेहनत दोनों की बर्बादी लगती है। हो सकता है कि आप भी गर्मी के दिनों में कपड़ों को आयरन ना करना चाहती हों, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जी हां, ऐसे कुछ आसान हैक्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने कपड़े बिना प्रेस किए भी उन्हें फ्रेश और बिना सिलवटों वाले रख सकते हैं।
कपड़ों को आयरन किए बिना भी रिंकल फ्री रखना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। बस सही फैब्रिक चुनने से लेकर कुछ लॉन्ड्री हैक्स तक, ऐसे कई सिंपल टिप्स हैं, जो आपका टाइम, मेहनत और पसीना दोनों को बचा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर कपड़ों को आयरन किए बिना भी रिंकल फ्री रखा जा सकता है-

समझदारी से चुनें कपड़े

गर्मीके मौसम में जब आप कपड़े खरीद रही हैं तो आपको सिर्फ उसके लाइटवेट होने पर ही फोकस नहीं करना चाहिए। यकीनन इस मौसम के लिए कॉटन को काफी अच्छा फैब्रिक माना जाता है, लेकिन इसे बहुत अधिक आयरन करने की जरूरत होती है। इसलिए, आपको ऐसे फैब्रिक को चुनना चाहिए, जिससे आयरन करने की जरूरत महसूस ना हो। मसलन, लिनन ब्लेंड्स से लेकर रेयॉन, निट्स और स्ट्रेच फैब्रिक का चयन किया जा सकता है। अगर आपको फैब्रिक की बहुत अधिक समझ नहीं है तो ऐसे में आप कपड़े खरीदते समय टैग पर रिंकल फ्री या नो आयरन जरूर चेक करें।

स्मार्टली धोएं कपड़े

washing clothes

आप अपने कपड़ों को किस तरह धोते हैं, इससे भी काफी फर्क पड़ता है। मसलन, मशीन में बहुत ज़्यादा कपड़े एक साथ ना डालें, ताकि उन्हें घूमने की जगह मिल सके। इसके अलावा, फैब्रिक सॉफ्टनर या आधा कप सफेद सिरका रिंस साइकल में डालें, जिससे सिलवटें कम होंगी। साथ ही साथ, कपड़े धोने के बाद हर कपड़े को अच्छे से झटकें और फैलाएं। शर्ट्स को हैंगर पर टांगें और सही शेप में सुखाएं। इसके अलावा, रिंकल कपड़ों के साथ ड्रायर में 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें और 10 मिनट चलाएं। भाप से सिलवटें अपने आप हट जाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें: सफेद विनेगर में मिला दें यह चीज, कपड़ों से फटाफट रिंकल हटाने में मिलेगी मदद

घर पर बनाएं रिंकल रिलीफ स्प्रे

कपड़ों को आयरन किए बिना रिंकल हटाने के लिए आप खुद घर पर ही रिंकल रिलीफ स्प्रे बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक कप डिस्टिल्ड पानी, एक चम्मच फैब्रिक सॉफ्टनर और एक चम्मच रबिंग अल्कोहल मिलाएं। जरूरत पड़ने पर कपड़ों पर हल्का-सा स्प्रे करें, फिर हाथों से खींचकर सीधा करें। इसे 10 मिनट लटकाकर सुखाएं।

स्टीमर के बिना स्टीम ट्रिक

steam iron hacks

अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो भी आप कपड़ों को रिंकल फ्री बना सकती हैं। इसके लिए गर्म पानी से नहाते समय कपड़ों को बाथरूम में लटका दें। दरवाज़ा बंद करें, भाप को 10-15 मिनट तक अपना काम करने दें। इसके बाद अपने हाथों की मदद से कपड़ों को सीधा कर लें। सिलवटें आसानी से हट जाएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP