सफेद विनेगर में मिला दें यह चीज, कपड़ों से फटाफट रिंकल हटाने में मिलेगी मदद

क्या कपड़े धोने के बाद उन्हें प्रेस करने में आलस आता है? क्या कपड़ों को आयरन करना बोरियत से भरा काम लगता है? तो यहां एक ऐसा हैक बताया जा रहा है, जिसकी मदद से आप कपड़ों को फटाफट रिंकल-फ्री कर सकती हैं।
image

वर्किंग महिला हो या हाउसवाइफ, टाइम की कमी और भागमभाग वाली लाइफ के बीच हर दिन कपड़े धोना और प्रेस करना एक मेहनत वाला काम होता है। हर कोई सिलवटों के बिना एकदम चकाचक कपड़े पहनना पसंद करता है लेकिन प्रेस करने में सभी को आलस आता है।

कपड़े प्रेस करते समय कई बार हम सोचते भी हैं कि काश कोई ऐसा तरीका होता, जो कपड़ों की सिलवटें फटाफट निकाल देता। तो आज हम एक ऐसे ही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कपड़ों की सिलवटें हटा सकती हैं।

कपड़ों को रिंकल-फ्री कर सकता है व्हाइट विनेगर

ways to remove wrinkles from clothes

कपड़े प्रेस करना मुश्किल और बोरियत से भरा काम होता है। लेकिन अगर आप कपड़े धोते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके कपड़ों पर ज्यादा रिंकल नहीं पड़ेंगे। कपड़ों को रिंकल-फ्री रखने के लिए धोते के बाद ठीक से सुखाना चाहिए। अगर आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही हैं तब उनपर बहुत ही ज्यादा सिलवटें आ जाती हैं। ऐसे में आपकी मदद सफेद विनेगर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय बर्फ डालना कितना फायदेमंद होगा ?

  • कपड़ों को धोने के बाद अच्छे से झाड़कर हैंगर पर डाल लें, फिर विनेगर और पानी का मिक्सचर तैयार करें। इसके लिए आपको 1 कप सफेद विनेगर, 3 कप पानी, 1 स्प्रे बोतल की जरूरत होगी। स्प्रे बोतल में 1:3 के अनुपात में ही विनेगर और पानी को मिला मिलाएं।

  • अब विनेगर और पानी के मिक्सचर को हल्का-हल्का कपड़ों पर छिड़कें। ध्यान रहे कि कपड़े बहुत ज्यादा गीले ना हों, बस उनमें हल्की नमी होनी चाहिए।

  • व्हाइट विनेगर और पानी का मिक्सचर कपड़ों पर छिड़कने के बाद उन्हें हाथ से धीरे-धीरे खींचकर सीधा करें। कपड़ों को हवा में सूखने के लिए लटका दें।

  • कपड़ों के फाइबर को विनेगर नरम करने में मदद करता है, जिसकी वजह से सिलवटें भी कम होती हैं।

  • विनेगर और पानी के मिक्सचर का इस्तेमाल किसी भी कपड़े पर किया जा सकता है। लेकिन इसे पहले किसी भी कपड़े पर पूरी तरह छिड़कने से पहले छोटे हिस्से पर ट्राई जरूर कर लें। बता दें, सूखने के बाद विनेगर की स्मेल कपड़ों से चली जाएगी। विनेगर कपड़ों को सॉफ्ट करने में मदद भी करता है।

बिना प्रेस के कपड़ों को रिंकल-फ्री करने के अन्य तरीके

how do you unwrinkled clothes without iron fast

टॉवल

कपड़ों की सिलवटें हटाने में टॉवल भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको एक साफ टॉवल की जरूरत होगी। जिस कपड़े की सिलवटें आप दूर करना चाहती हैं, उसे प्लेन जगह पर बिछा लें। फिर सिलवटों वाली जगह पर गीले टॉवल से दबाएं और फिर कुछ समय के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से कपड़ों की सिलवटें कम हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: प्रिंटेड कपड़े धोते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, नहीं निकलेगा रंग

ब्लो ड्रायर

प्रेस नहीं होने पर आप ब्लो ड्रायर की मदद से भी कपड़ों की सिलवटें दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप पहले कपड़े को प्लेन जगह पर बिछा लें। फिर उसपर हल्के हाथ से पानी की कुछ बूंदे डालें और फिर हेयर ड्रायर या ब्लो ड्रायर की मदद से सिलवटें दूर करें। कपड़ों को रिंकल-फ्री करने में हेयर स्ट्रेटनर भी आपकी मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि नाजुक कपड़ों पर बहुत ज्यादा टेंपरेचर वाले हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल ना करें।

भारी चीज से दबाएं

कपड़ों के सूखने के बाद उन्हें अच्छी तरह से झाड़कर फोल्ड करना चाहिए। फोल्ड करने के बाद कपड़ों को किसी भारी चीज से दबाकर रख दें। ध्यान रहे कि कपड़ों को सही तरह से फोल्ड किया गया हो, क्योंकि भारी चीज के दबे होने पर रिंकल ज्यादा हो सकते हैं।

बिना प्रेस की मदद से कपड़ों को रिंकल-फ्री कैसे किया जा सकता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP