मार्बल एक बेहद ही खूबसूरत पत्थर है। मार्बल का इस्तेमाल काउंटरटॉप, फर्श, फर्नीचर और बर्तन बनाने के लिए किया जाता है। मार्बल के बर्तनों पर आसानी से दाग और खरोंच पड़ जाते हैं। इसलिए मार्बल के बर्तनों को सावधानी से रखा जाना चाहिए। मार्बल के बर्तनों को साफ और दाग से बचाने के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इसी श्रेणी में आज हम आपको बताएंगे कि मार्बल के बर्तनों को कैसे साफ रखा जाए।
मार्बल के बर्तनों को साफ करने के लिए आपको मार्बल क्लीनर का इस्तेमाल करना चाहिए। मार्बल क्लीनर खास मार्बल से संबंधित चीजों के लिए ही बनाया गया है। मार्बल क्लीनर से आसानी से मार्बल के बर्तनों को साफ किया जाता है। मार्बल क्लीनर आपको किसी भी होम इंप्रवूमेंट स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मार्बल के बर्तन साफ करने के लिए सॉफ्ट डिश सोप को गरम पानी में घोल लें और एक मुलायम कपड़े से मार्बल के बर्तनों को साफ करें। लाइट मार्बल के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को नैचुरल क्लीनर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर मार्बल का रंग गहरा है तो हाइड्रोजन पेरॉक्साइड के इस्तेमाल से रंग हल्का हो जाएगा। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल करते वक्त बेहद सावधानी बरतें।
मार्बल के बर्तनों के लिए आपको सिरके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हालांकि सिरके को कई चीजों के लिए प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट माना जाता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में एसिड होता है,जिससे यह मार्बल के बर्तनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
पुलटिस बनाने के लिए आपको बेकिंग सोडा और पानी की आवश्यकता होगी। सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह पेस्ट अधिक पतला नहीं होना चाहिए। आप चाहें तो आटे या किसी नॉन-एब्रेसिव डिश सोप से भी पेस्ट बना सकते हैं।
इस पेस्ट को अब धब्बे वाली जगह पर लगा लें। पेस्ट लगाने के बाद आपको उस जगह को प्लास्टिक रैप से कवर करना होगा। रैप करने के बाद इसे 24 घंटे के लिए रहने दें। इसके बाद प्लास्टिक रैप को हटा लें और एक साफ गीले कपड़े से धब्बे वाली जगह को साफ करें। अगर इसके बावजूद भी दाग नहीं हटता है तो इस स्थिती में आपको इस विधि को वापस करना पड़ेगा। मार्बल के बर्तन को साफ करने के लिए एक मुलायम कपड़े और गरम पानी का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो गरम पानी में साफ्ट डिश सोप भी डाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:इन छोटे-छोटे टिप्स की मदद से मार्बल फ्लोर की बनाए रखें चमक
लाइट मार्बल के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइ एक बेहद ही अच्छा विकल्प है। इसे धब्बे वाली जगह पर कम मात्रा में डालें। फिर प्लास्टिक रैप से कवर करें और 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद रैप को हटाएं और गीले कपड़े से धब्बे वाली जगह को पोछ लें। मार्बल पर लगे ग्रीस के धब्बों को भी हटाना बेहद आसान है। इसके लिए ग्रीस के धब्बों पर कॉर्न स्टार्च छिड़कें। इसे कम से कम बीस मिनट तक रहने दें। इसके बाद एक मुलायम गीले कपड़े से मार्बल को पोछ लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मार्बल को सही तरीके से पोछना चाहिए। इसे रगड़े नहीं।
यह भी पढ़ें:इन आसान टिप्स से मिनटों में साफ़ करें जले हुए बर्तनों को
मार्बल के बर्तनों में दाग-धब्बे जल्दी पड़ जाते हैं। खासतौर पर अगर उनमें कोई लिक्विड वाली चीज रह गई हो। कभी भी मार्बल के बर्तनों को किसी रंग वाली चीज के आसपास न रखें। इससे मार्बल के बर्तनों पर दाग लगने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको समय-समय पर इसे साफ करना चाहिए।
मार्बल के बर्तन पर धूल न जमने दें। धूल या अन्य गंदगी को साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें। बर्तनों को गरम पानी से साफ करें। सामान्य गति का उपयोग करके साफ करें। इसे ज्यादा घिसे नहीं। अत्यधिक घिसने से मार्बल पर खरोंच आ सकती है।
मार्बल के बर्तनों को धब्बों और खरोंच के निशान से बचाने के लिए आपको सीलेंट कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि यह तरीका काफी मंहगा है। सीलेंट कवर का इस्तेमाल किसी प्रोफेशनल व्यक्ति द्वारा ही किया जाता है। लेकिन इससे मार्बल को लंबे समय तक साफ रखने में मदद मिलती है। साथ ही मार्बल पर किसी भी क्लीनर को लगाने से पहले आपको उस क्लीनर का उपयोग किसी अन्य चीज़ पर करना चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्लीनर कोई दाग तो नही छोड़ता है।
इन आसान टिप्स से आप मार्बल के बर्तनों को आसानी से साफ रख पाएंगे। किचन हैक्स से जुड़े इसी तरह के लेख को पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़ें रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik.com & Pixabay.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।