herzindagi
how many silver coins should be kept in diwali puja

Diwali 2024: दिवाली की पूजा में कितने चांदी के सिक्के रखने चाहिए?

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है। अब ऐसे में दिवाली के दिन कितने चांदी के सिक्का पूजा में रखना चाहिए। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-24, 07:30 IST

हिंदू धर्म में दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है। आपको बता दें, दिवाली शुभता और पवित्रता का प्रतिक है। इस दिन किए गए शुभ काम दोगुना फल प्रदान करते हैं। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। वहीं दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में चांदी के सिक्के रखने की मान्यता है। अब ऐसे में अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, तो कितने चांदी के सिक्के रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दिवाली पूजन में रखें माता लक्ष्मी का सिक्का

maa lakshmi coin

दिवाली पूजा के दौरान माता लक्ष्मी का सिक्का रखना बेहद शुभ माना जाता है। लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी के रूप में पूजा जाता है। सिक्के धन का प्रतीक होते हैं। माता लक्ष्मी को सिक्के चढ़ाकर हम उनसे धन और समृद्धि की कामना करते हैं। सिक्के नई शुरुआत और नए अवसरों का प्रतीक होते हैं।

दिवाली पूजन में रखें भगवान गणेश का सिक्का

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और माना जाता है कि वे सभी शुभ कार्यों की शुरुआत में पूजे जाते हैं। इसीलिए दिवाली के दिन भगवान गणेश की पूजा करके हम अपने जीवन से सभी तरह के विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं। भगवान गणेश का सिक्का रखने से व्यक्ति को सभी बाधाओं से छुटकारा मिल जाता है और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Choti Diwali Upay 2024: नरक चतुर्दशी पर करें ये उपाय, बुरी ऊर्जाएं होंगी दूर

दिवाली पूजन में रखें माता सरस्वती का सिक्का

maa saraswati

दिवाली पूजा में माता सरस्वती का सिक्का विशेष रूप से रखने की मान्यता है। माता सरस्वती ज्ञान का प्रतीक हैं। उन्हें बुद्धि, विद्या और कला की देवी माना जाता है। दिवाली पर उनके सिक्के को पूजा स्थल पर रखने का विशेष महत्व है। दिवाली पूजन में माता सरस्लती का सिक्का रखने से सभी कार्यों में सफलता मिलने लग जाती है।

दिवाली पूजन में रखें कुबेर देवता का सिक्का

दिवाली पूजन में कुबेर देवता का सिक्का विशेष रूप से रखने का महत्व है। कुबेर देवता को धन के संरक्षक देवता माना जाता है। कुबेर देवता का सिक्का रखने से घर में धन की वृद्धि होती है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए कुबेर देवता का सिक्का बहुत शुभ माना जाता है। कुबेर देवता का सिक्का रखने से कर्ज से भी छुटकारा मिल जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2024 Vastu Tips: दिवाली के दिन लक्ष्मी कदम और शुभ-लाभ लगाते समय न करें ये गलती, पैसों का होगा नाश

दिवाली पूजन में रखें ईष्टदेव का सिक्का

दिवाली के दिन आप लक्ष्मी-गणेश पूजा के साथ-साथ अपने ईष्टदेव का पूजा भी विधिवत रूप से कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके ईष्टदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। ईष्टदेव की कृपा से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।