herzindagi
holika dahan 2025 puja mantra

Holika Dahan Puja Mantra 2025: होलिका दहन के दिन अग्नि की परिक्रमा करते हुए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

होलिका दहन को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस दिन होला माता की पूजा एवं अग्नि की परिक्रमा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मकता का नाश होता है।
Editorial
Updated:- 2025-03-13, 13:30 IST

होलिका दहन आज यानी कि 13 मार्च को किया जाएगा। रात 11 बजकर 27 मिनट से 12 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज ब्रह्म मुहूर्त से लेकर 11 बजकर 26 मिनट तक भद्रा का साया और भद्राकाल में होलिका दहन करना वर्जित माना गया है। होलिका दहन को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस दिन होला माता की पूजा एवं अग्नि की परिक्रमा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और नकारात्मकता का नाश होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि होलिका दहन के दिन कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।

होलिका दहन पूजा मंत्र (Holika Dahan Puja Mantra 2025 )

kya hain holika dahan ke mantra

ॐ होलिकायै नमः यह मंत्र होलिका देवी को प्रसन्न करने के लिए बोला जाता है। होलिका का दहन नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने और सुख, समृद्धि और शांति लाने के लिए किया जाता है। यह मंत्र वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। किसी भी संकट से उबरने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Puja Vidhi 2025: कैसे करें होलिका दहन की पूजा? जानें विधि और नियम

ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः यह मंत्र देवी लक्ष्मी के लिए होता है, जो समृद्धि और संपत्ति की देवी मानी जाती हैं। इस मंत्र का जाप होलिका दहन के दिन करने से कई लाभ मिलते हैं। यह मंत्र आर्थिक समृद्धि और घर में धन का आगमन सुनिश्चित करने में मदद करता है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र के जाप से व्यापार और नौकरी में सफलता प्राप्त होती है।

kya hain holika dahan 2025 ke mantra

ॐ रां राहवे नमः होलिका दहन का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ज्योतिष में भी विशेष स्थान मौजूद है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप करने से राहु की शुभता पाई जा सकती है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य भी बेहतर होने लगता है। बीमारी पैदा करने वाले दोष दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan Muhurat 2025: होली से एक दिन पहले पड़ेंगे चंद्र ग्रहण और भद्रा, जानें कब और कैसे करें होलिका दहन

ॐ सूर्याय नमः यह मंत्र सूर्य देव का है। होलिका दहन के दिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति में शक्ति, आत्मविश्वास और सफलता का संचार होता है। अगर आप होलिका दहन की सुबह इस मंत्र का जाप नहीं कर पाए हैं तो होली के दिन भी इस मंत्र के साथ अन्य मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। इससे व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है और तरक्की होती है।

holika dahan 2025 pr kaun se mantro ka jap karna chahiye

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।