ganesh utsav 2025 ke mantra

Ganesh Utsav 2025 Mantra: गणेश उत्सव के 10 दिन करें इन 10 मंत्रों का जाप, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है इसलिए इन 10 दिनों में गणेश जी के 10 मंत्रों का जाप करके आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी के कौन से 10 मंत्रों का जाप करें?
Editorial
Updated:- 2025-08-26, 16:31 IST

गणेश उत्सव भगवान गणेश को समर्पित 10 दिनों का एक आलौकिक पर्व है। इस दौरान सच्चे मन से गणपति की पूजा और मंत्र जाप करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता है इसलिए इन 10 दिनों में गणेश जी के 10 मंत्रों का जाप करके आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से गणेश उत्सव के दौरान गणेश जी के कौन से 10 मंत्रों का जाप करें?

गणेश उत्सव के 10 दिन करें 10 मंत्रों का जाप

गं गणपतये नमः यह गणेश जी का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। इसका जाप करने से सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं और जीवन में सफलता मिलती है।

chant these mantras on ganesh utsav

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥: यह मंत्र सभी बाधाओं को दूर करने और किसी भी नए कार्य की शुरुआत में सफलता सुनिश्चित करने के लिए बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसका जाप करने से एकाग्रता भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025 Ke Upay: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा के साथ घर ले आएं ये चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात्॥: यह गणेश गायत्री मंत्र है, जो बुद्धि, ज्ञान और विवेक में वृद्धि करता है। जो छात्र या व्यक्ति ज्ञान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह मंत्र बहुत लाभदायक है।

श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा॥: यह मंत्र विशेष रूप से धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए जाप किया जाता है। इसका जाप करने से व्यापार और नौकरी में उन्नति होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ह्रीं ग्रीं ह्रीं।: यह बीज मंत्र है, जो बहुत शक्तिशाली माना जाता है। इसका नियमित जाप करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

वक्रतुंडाय हुं॥: इस मंत्र का जाप शत्रुओं और बुरी शक्तियों से रक्षा के लिए किया जाता है। यह व्यक्ति को निडर और साहसी बनाता है।

chant these mantras on ganesh utsav 2025

श्री गणेशाय नमः॥: यह भी एक सरल और प्रभावशाली मंत्र है, जो सामान्य सुख और सौभाग्य की वृद्धि के लिए जपा जाता है।

गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा॥: इस मंत्र का जाप किसी विशेष कार्य में सिद्धि या सफलता पाने के लिए किया जाता है। यह मंत्र कार्य की बाधाओं को दूर कर देता है।

नमो भगवते गजाननाय॥: यह मंत्र भगवान गणेश के गज रूप को समर्पित है। इसका जाप करने से भक्तों को स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।

यह भी पढ़ें: Ganesh Ji Sthapana Vidhi Mantra 2025: इन मंत्रों के साथ करेंगी गणेश जी की स्थापना तो पूरी होगी मनोकामना

सिद्धि विनायकाय नमः॥: यह मंत्र सफलता और सिद्धि प्राप्त करने के लिए जपा जाता है। यह भगवान गणेश के उस रूप को समर्पित है, जो सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
गणेश उत्सव के दौरान क्या दान करें? 
गणेश उत्सव के दौरान मोदक और अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। 
गणेश उत्सव 10 दिन का ही क्यों होता है? 
गणेश जी ने बिना रुके 10 दिनों तक महाभारत लिखी थी और 11वें दिन उन्हें वेदव्यास जी ने नदी में स्नान कराया था। इसलिए गणेश उत्सव 10 दिन के लिए मनाया जाता है।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;