हिन्दू धर्म में मंत्र जाप का बहुत महत्व माना जाता है। मंत्र जाप करने से देवी-देवता को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है। साथ ही, किसी भी पूजा-पाठ को औरभी अधिक पवित्र एवं प्रभावकारी बनाने में मंत्र ही सहायक होते हैं। हालांकि मंत्र जाप से जुड़े कई नियम शास्त्रों में वर्णित है जिनका पालन आवश्यक है। इसी कड़ी में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि कुछ मंत्र ऐसे होते हैं जिनका जाप अगर बिना गुरु दीक्षा के किया जाए तो इससे उल्टा प्रभाव देखने को मिलता है और नकारात्मकता बढ़ती है।
गायत्री मंत्र को वेदों का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इसका जाप करने से व्यक्ति में आध्यात्मिक ऊर्जा और तेज बढ़ता है, लेकिन अगर इसका जाप बिना गुरु दीक्षा लिए किया जाए तो इससे नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जीवन में शांति के बजाय अशांति का प्रवेश हो सकता है।
महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को समर्पित है और इसे जीवन बचाने वाला और मृत्यु को टालने वाला माना जाता है। इस मंत्र का जाप बहुत ही सावधानी से करना चाहिए। बिना गुरु दीक्षा के इस मंत्र का जाप करने से गलत ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: जब भी किसी मंदिर के सामने से निकलें, बोलें ये 1 मंत्र... जल्दी सुन लेंगे भगवान
बीज मंत्र यानी कि हर वो मंत्र जिसके आगे 'ॐ', 'ह्रीं', 'क्लीं', 'ऐं', और 'श्रीं' लगता है, उनका जाप भी बिना गुरु दीक्षा लिए नहीं करना चाहिए। अन्यथा इससे मंत्र दोष लगता है और ग्रहों की स्थिति जीवन में परेशानियों को बढ़ा सकती है। इससे ग्रह अशांत होते हैं और अशुभ परिणाम प्रदान करते हैं।
दशाक्षर मंत्र भगवान विष्णु के दशावतारों से जुड़ा है। यह बहुत ही दुर्लभ और शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र का जाप सही तरीके से और सही उच्चारण के साथ करना बहुत जरूरी है। बिना गुरु दीक्षा के या फिर बिना गुरु द्वारा बताये गए तरीके के इन मंत्रों का जाप करना अहित को बुलावा दे सकता है।
यह भी पढ़ें: बुधवार के दिन जरूर करें इस एक स्तोत्र का पाठ, जीवन में आ रही सभी संकटों से मिल सकता है छुटकारा
भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, भगवान शिव, माता पार्वती, मां लक्ष्मी, भगवन विष्णु, हनुमान जी, ग्रहों आदि से जुड़े किसी भी प्रकार के मंत्र का जाप करने के लिए ज्योतिष कह देते हैं या लोग अपने मन से करना शुरू कर देते हैं, लेकिन बिना गुरु की सहायता के इससे आपको लाभ नहीं मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।