image

ब्रह्म मुहूर्त में करें महादेव के इस मंत्र का जाप, इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

ब्रह्म मुहूर्त सबसे अच्छा समय होता है। इस समय में अगर आप मेडिटेशन या ध्यान लगाते हैं, तो इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ऐसे में आप महादेव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-07, 19:12 IST

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में किए गए काम से आप जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे जीवन में काफी परिवर्तन नजर आता है। ऐसे में अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते हैं, तो इससे आपको कई सारी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसकी जानकारी हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानी। उन्होंने बताया कि आप किन मंत्रों का जाप करके अपने जीवन की परेशानियों को कम कर सकते हैं।

किस समय करना चाहिए मंत्रों का जाप

आप ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से 5:30 बजे तक रहता है। इसमें ध्यान लगाने से आपके अंदर की ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। ऐसे में आपको महादेव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

2 - 2025-08-07T151544.219

महादेव के किस मंत्र का ब्रह्म मुहूर्त में करें जाप

आप ब्रह्म मुहूर्त में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली होता है। इससे आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए आप इस मंत्र का जाप करें। इससे आपके मन में शांति मिलती है। साथ ही, आपके विचारों में भी पॉजिटिविटी आती है। इसलिए आपको इस मंत्र का जाप करना जरूरी होगा। इससे आपके आसपास के वातावरण में एकाग्रता आती है। साथ ही, वातावरण में शुद्धता आती है।

इसे भी पढ़ें: ब्रह्म मुहूर्त में भूलकर भी न करें ये 2 काम, वरना बढ़ेंगी जीवन में रुकावटें

मंत्र का क्या होता है लाभ

इस मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक शांति, रोंगों और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, जीवन में आने वाली हानि कम होती है। साथ ही, आपके रुके हुए काम भी होने लगते हैं। ऐसे में आप इस मंत्रों का जाप जरूर करें। साथ ही, इसकी एनर्जी का प्रभाव आप अपने जीवन पर पड़ने दें। इस मंत्र का जाप आप रोजाना पूजा के समय भी कर सकते हैं, ताकि आपके जीवन में सरलता बनी रहे।

1 - 2025-08-07T151541.634

इसे भी पढ़ें: क्या ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी को जल देना ठीक है?

आप ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का जाप करके जीवन में सरलता बनी रहेगी। साथ ही, आपकी ऊर्जा और ज्यादा पॉजिटिव बनी रहेगी। ऐसे में आपको इसे रोजाना जाप करना चाहिए। साथ ही, इसकी एनर्जी को अपने आसपास बनाए रखनी चाहिए, ताकि आपका जीवन सुखमय रहे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;