image

Aaj Ka Panchang 6 February 2026: पंचमी तिथि के दिन मां लक्ष्मी से जुड़े कार्यों में मिलेगी सफलता, जानें आज का पंचांग

अगर आप भी मां लक्ष्मी से जुड़े कार्यों को कर रही हैं, तो ऐसे में आप पंचांग को जरूर देखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आप सही समय पर कार्यों को पूरा कर पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 07:00 IST

आज शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 का दिन कला, सौंदर्य और कौशल को निखारने का दिन है। आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि के देवता नाग माने जाते हैं। आज आकाश मंडल में हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। हस्त नक्षत्र का प्रतीक बंद मुट्ठी या हाथ है और इसके देवता सूर्य रूपी  सवितृ हैं। यह नक्षत्र मेहनत, हास्य और हेंडीक्राफ्ट का कारक है। शुक्रवार  और हस्त  का यह संयोग धन, व्यापार और रचनात्मक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ 'सिद्धि योग' बनाता है। आज चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे, जिससे बुद्धि और बिज़नेस  सेंस  में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और शुक्रवार के अचूक उपाय।

2 - 2026-02-05T123332.859

आज का पंचांग- 06 फरवरी  2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार  योग करण
पंचमी  (रात 01: 21 बजे तक) हस्त शुक्रवार धृति कौलव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 06 फरवरी  2026

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 06 बजकर 48 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 00 मिनट पर होगा
चंद्रोदय रात  10 बजकर 15 मिनट पर होगा
चंद्रास्त सुबह 09 बजकर 24 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 06 फरवरी 2026      

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त   (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 02 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 09 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 06 फरवरी 2026

मुहूर्त नाम   मुहूर्त समय 
राहु काल सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक
यमगंड  दोपहर 03 बजकर 21 मिनट से 04 बजकर 45 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक

शुक्रवार को राहु काल सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे के बीच होता है। इस समय कोई भी नया निवेश न करें और न ही यात्रा शुरू करें।

आज के खास दिन का महत्व: हस्त नक्षत्र और पंचमी तिथि

आज फाल्गुन कृष्ण पंचमी है। शास्त्रों में पंचमी तिथि को पूर्णा तिथि नहीं माना जाता, लेकिन यह नाग पूजा और औषधी सेवन के लिए शुभ है। आज का मुख्य आकर्षण हस्त नक्षत्र है। हस्त का अर्थ है 'हाथ'। यह नक्षत्र हमें सिखाता है कि भाग्य आपके हाथों में है । आज के दिन अपने हाथों से किया गया कोई भी काम जैसे पेंटिंग, लेखन, बुनाई, या कुकिंग बहुत सफल होता है। हस्त नक्षत्र के देवता सवितृ हैं जो प्रेरणा देते हैं। यह दिन हंसी-मजाक और जादूगरी सीखने वालों के लिए भी खास है।

हस्त नक्षत्र और शुक्रवार का संयोग:

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार सौंदर्य,लक्ष्मी और हस्त नक्षत्र कौशल,चंद्रमा का मिलन कला और धन का अद्भुत संगम है। आज का यह संयोग यह संयोग खरीदारी के लिए बहुत शुभ है। आज के दिन नए कपड़े, आभूषण, सजावट का सामान या वाहन खरीदना सुख-समृद्धि लाता है। जो लोग अपने हाथों का हुनर बेचते हैं जैसे मेक-अप आर्टिस्ट, सर्जन, लेखक उनके लिए आज का दिन विशेष लाभदायी है। हस्त नक्षत्र परिवार को जोड़े रखने वाला नक्षत्र है। शुक्रवार का साथ मिलने से आज पारिवारिक रिश्तों में मिठास और प्रेम बढ़ता है।

1 - 2026-02-05T123329.025

आज का विशेष उपाय:

  • आज के दिन माँ लक्ष्मी को कमल का फूल या गुलाब अर्पित करें ।
  • कमलगट्टे की माला से ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद मंत्र का जाप करें।
  • आज अपने हाथों से कुछ दान करें। किसी गरीब को सफेद मिठाई या चावल का दान अपने हाथों से देना आज के दिन विशेष पुण्य देता है।
  • पंचमी तिथि के कारण आज शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना और नाग देवता का ध्यान करना कालसर्प दोष में राहत देता है।
  • आज के दिन इत्र का प्रयोग करें और सफेद वस्त्र पहनें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आकर्षण शक्ति बढ़ती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;