
महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक माना जाता है। साल 2026 में महाशिवरात्रि का विशेष दिन 16 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन किए गए उपाय न सिर्फ वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाते हैं, बल्कि महिलाओं के अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और मनोकामनाओं की पूर्ति में भी सहायक माने जाते हैं। शास्त्रों और लोक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती को विशेष रंग की चूड़ियां अर्पित करना बेहद फलदायी माना गया है।
महाशिवरात्रि के दिन लाल और हरी रंग की चूड़ियां माता पार्वती को चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है। लाल रंग सुहाग, प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है। हरा रंग समृद्धि, खुशहाली और वैवाहिक सुख को दर्शाता है। इन दोनों रंगों की चूड़ियां माता पार्वती को अत्यंत प्रिय मानी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इन चूड़ियों को चढ़ाने से दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।

आप माता पार्वती को महाशिवरात्रि के दिन पीले रंग की चूड़ियां भी चढ़ा सकती हैं। पीला रंग शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पीले रंग की चूड़ियों से रिश्ते में पवित्रता बनी रहती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। इसलिए आप इस रंग की चूड़ियां भी जरूर चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- Maha Shivratri 2026: क्या महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को सिंदूर दान करना शुभ है? जानें यहां
यह भी पढ़ें- Mahashivratri Vrat Katha: महाशिवरात्रि के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, वैवाहिक जीवन का क्लेश होगा दूर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/ gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।