herzindagi
holika dahan camphor remedies for money

Astro Remedies: होलिका दहन के दिन आजमाएं कपूर के उपाय, बदल सकती है किस्मत

Holika Dahan Camphor Remedies For Money: अगर आप घर में खुशहाली बनाए रखना चाहते हैं और आर्थिक स्थिति ठीक बनाए रखना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन कपूर के कुछ आसान उपाय आजमाएं।
Editorial
Updated:- 2023-03-06, 11:45 IST

हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है होली का पर्व। यह फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह पर्व रंगों का है लेकिन रंग खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

मान्यता है कि होलिका की आग में सभी बुराइयों का नाश होता है और लोग घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई विशेष उपायों को आजमाते हैं। ऐसे ज्योतिष उपायों में कपूर से जुड़े कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे घर की सुख समृद्धि के साथ आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कपूर जलाने से रोग-दोष भी मुक्त होते हैं।

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार घर में किसी भी पूजा के समय कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है और इससे घर की खुशहाली बनी रहती है। खासतौर पर यदि आप होलिका दहन के दिन ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी के बताए कुछ आसान उपाय आजमाएंगी तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और शांति बनी रहेगी।

कपूर और घी का उपाय

होलिका दहन के दिन घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं और जले हुए कपूर को पूरे घर में घुमाएं जिससे उसकी सुगंध घर के हर एक कोने में फैल जाए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही नहीं, इस उपाय से सुख-शांति बनी रहती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।

लौंग और कपूर जलाएं

burning camphor with clove

होलिका (होली के दिन हल्दी के उपाय) दहन की रात में मुख्य रूप से एक मिट्टी के बर्तन में लौंग और कपूर जलाएं और इसका धुंआ पूरे घर में फैलने दें। कपूर जलाते समय इनकी संख्या 5 या 7 रखें और इसी संख्या में लौंग भी जलाएं। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं। कपूर और लौंग की सुगंध बुरी शक्तियों को घर से दूर करने में मदद करती है।

इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली की तिथि, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

कपूर और गुलाब की पंखुड़ियों के उपाय

होलिका दहन की रात में गुलाब की पंखुड़ियों के साथ कपूर का टुकड़ा डालकर जलाएं और इसकी राख को होलिका दहन वाले स्थान पर विसर्जित कर दें। इस उपाय से आपको धन लाभ होगा और घर में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी।

घर के इन स्थानों पर रखें कपूर

keep camphor at house

होलिका दहन के दिन आप घर के चारों कोने में कपूर रखें और मुख्य रूप से इसे ईशान कोण में और दक्षिणी हिस्से में रखें। जब कपूर पूरी तरह से हवा में उड़ जाए तब इसे बदलकर इसकी जगह दूसरा टुकड़ा रख दें। इस उपाय से आपके घर के भीतर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

कपूर से करें हवन

havan at home in holika dahan

होलिका दहन फाल्गुन की पूर्णिमा तिथि के दिन होता है और इस दिन हवन करना शुभ होता है। यदि आप होलिका सहन की सुबह के समय आम की लकड़ियों से हवन करते हैं और हवं में कपूर का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके जीवन के लिए लाभकारी हो सकता है। होलिका दहन के दिन किया गया हवन मुख्य रूप से घर में शुद्धिकरण और आपसी रिश्तों को जोड़ने के लिए जरूरी माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: पूजन के दौरान कपूर जलाना शुभ क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व

घर की तिजोरी में रखें कपूर

होली के दिन आप कपूर की 5 गोलियां एक गुड़हल के फूल के साथ माता लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर उन्हें घर की तिजोरी या पैसों वाले स्थान में रख दें। इस कपूर को 11 दिन बाद तिजोरी से बहार निकालें और इसे लौंग के साथ जलाएं। इस उपाय से आपके घर में धन का आगमन बना रहेगा।

कपूर के ये उपाय आपके घर में सुख समृद्धि और धन लाने में मदद करेंगे इसलिए होलिका दहन के दिन इन्हें जरूर आजमाएं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik.com, shutterstoc.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।