
हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और नकारात्मक ऊर्जा के दहन का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष और अंकशास्त्र में भी इस दिन को विशेष महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह समय नई शुरुआत और रुके हुए कार्यों में गति लाने का अवसर देता है। यह दिन न सिर्फ ज्योतिष की दृष्टि से बल्कि अंकज्योतिष की दृष्टि से भी अच्छा माना जाता है। यदि आपका मूलांक 7 है, तो यह होलिका दहन आपके लिए खास साबित हो सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 के स्वामी केतु माने जाते हैं, जो रहस्यमयी ऊर्जा, आध्यात्मिकता और अचानक होने वाले परिवर्तन से जुड़े होते हैं। नंबर 7 के लोगों को भीड़ से ज्यादा शांति पसंद होती है। ये लोग हर जगह सुकून ढूंढ़ते हैं और हमेशा दूसरों से अलग सोचते हैं। यही उनकी एक खासियत होती है। कई बार इस मूलांक के जातकों को मेहनत के बावजूद नौकरी में स्थिरता, प्रमोशन या धन लाभ में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि आप होलिका दहन की पावन अग्नि के सामने किए गए कुछ विशेष उपाय आपके करियर और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि मूलांक 7 को कौन से उपाय आजमाने चाहिए।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 07,16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा। इन लोगों पर केतु ग्रह का शासन होता है। ये लोग स्वभाव से बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं और हमेशा दिल से कोई भी निर्णय लेते हैं। ये वो लोग होते हैं जो हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते हैं और शांति पसंद करते हैं।

अगर आपका मूलांक 7 है तो आपको होलिका दहन के दिन एक ऐसा उपाय करना होगा जो आपकी सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करेगा। इसके लिए आपको 02 मार्च होलिका दहन की रात के समय एक नारियल लेना है और साथ में एक कपूर का टुकड़ा लेना है। आप इन दोनों चीजों को होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें और 5 मिनट तक शांति से खड़े रहें। घर आएं और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक चीज से दूर रहें और शांति से थोड़ी देर बैठकर आत्म चिंतन करें। थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें और कोशिश करें कि बालकनी में थोड़ी देर तक अकेले बैठकर आत्मचिंतन करें। इससे आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में आगे बढ़ने के योग बनेंगे।

अगर आपका मूलांक 7 है तो आप 02 मार्च होलिका दहन की रात को 1 नींबू लें। इस नींबू को अपने ऊपर से 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। इसके बाद नींबू को होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। इस उपाय से आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और धन लाभ के योग बनेंगे। इस आसान उपाय से आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहेगी। यही नहीं इससे आपको वर्कप्लेस में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे और नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे। नींबू अर्पित करने के बाद होलिका की 8 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय मन ही मन भगवान से प्रार्थना करें कि आपके करियर से जुड़ी सभी बाधाएं दूर हों और नौकरी व प्रमोशन के मार्ग खुलें।
यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों पर केतु रहते हैं मेहरबान, जानें महत्व
अगर आपका मूलांक 7 है और आपको नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है या फिर किसी वजह से समस्याएं बनी हुई हैं, तो आप होलिका दहन के दिन लौंग और कपूर घर में जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में फैलने दें। इस उपाय से आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी और समृद्धि के मार्ग खुलेंगे। साथ ही, आपके लिए धन लाभ के योग भी बनेंगे। यह उपाय आपको होलिका दहन की रात को अपने घर में ठीक उसी समय करना है जिस समय होलिका दहन हो रहा हो।
होलिका दहन के दिन किये गए से उपाय मूलांक 7 के जीवन में कई तरह के बदलाव लाने में मदद कर सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।