
होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख और अत्यंत पवित्र पर्व है और इस पर्व में होलिका दहन का अलग महत्व होता है। होलिका दहन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। यही नहीं इस पर्व को मनाने की एक खास वजह यह भी है कि इसी दिन होलिका ने प्रह्लाद को अपनी गोद में बैठाकर अग्नि में जलाने की कोशिश की थी, होलिका को वरदान था कि उसे अग्नि जला नहीं सकती है। हालांकि, प्रह्लाद की भक्ति को देखकर विष्णु जी ने उन्हें सुरक्षित रखा कर होलिका का अग्नि में दहन हो गया। उसी समय से होलिका दहन का पर्व मनाया जाने लगा और आज भी मान्यता यह है कि होलिका की अग्नि में सभी बुराइयां जल जाती हैं और अच्छाई की विजय होती है। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन के दिन यदि आप सही पूजा विधि से पूजन करती हैं तो सदैव घर में खुशहाली बनी रहती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें आपको होलिका दहन की पूजा किस विधि से करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Holika Dahan Date 2026: 2 या 3 मार्च, कब है होलिका दहन? सही तिथि, शुभ मुहूर्त सहित अन्य जरूरी बातें जानें

होलिका दहन पर मुख्य रूप से अग्नि जलाना, लकड़ी, सूखे पत्तों और गोबर के उपलों का उपयोग करके अग्नि जलाने को प्रमुख माना जाता है। भक्तों का होलिका की अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करना भी मुख्य परंपरा माना जाता है और नारियल, गेहूं की बालियां, चना और फूल जैसी वस्तुएं अग्नि में चढ़ाना प्रमुख माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अग्नि आध्यात्मिक और शारीरिक अशुद्धियों को जलाकर शांति और समृद्धि लाने का प्रतीक मानी जाती है। होलिका दहन आत्मा की शुद्धि, नकारात्मक शक्तियों के नाश और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक होती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति और विश्वास के आगे हर बुराई का अंत निश्चित है। होलिका की अग्नि में अपनी बुरी आदतों, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों का त्याग करने का संकल्प लिया जाता है।
ऐसी मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी बुराइयों का दहन किया जाता है और यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और सत्य की शक्ति के सामने होलिका का अहंकार और अत्याचार जलकर भस्म हो गया था। इसी घटना को याद करते हुए हर वर्ष होलिका दहन किया जाता है। इस दिन होलिका की पवित्र अग्नि में नकारात्मक ऊर्जा, बुरी आदतें, ईर्ष्या और मन के विकारों का दहन होता है। श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यदि आप यहां बताई विधि के अनुसार होलिका की पूजा करेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।