हिंदू धर्म में होलिका दहन का पर्व अच्छाई और खुशहाली का त्योहार है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि सत्य की हमेशा जीत होती है। होलिका दहन के दिन लोग लकड़ियों और उपलों का ढेर जलाते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे उनके जीवन से सभी बुराइयों को दूर करें। वहीं होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, जो रंगों का त्योहार है। अब ऐसे में आप सभी लोग जानते हैं कि होलिका अग्नि की परिक्रमा लगाने बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका अग्नि की उल्टी परिक्रमा लगाने का भी महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि होलिका अग्नि की उल्टी परिक्रमा कितनी बार लगानी चाहिए?
होलिका अग्नि की परिक्रमा विधिवत रूप से आप 11, 21 बार परिक्रमा लगाएं और फिर उसके बाद होलिका अग्नि की परिक्रमा 3 बार उल्टी लगानी चाहिए। जब उल्टी परिक्रमा हो जाए तो मुंह पर उलटा हाथ रखकर उंची आवाज में चिल्लाएं। साथ ही गुड़ और आटे से बनाए गए बिच्छू डालें। उसके बाद होलिका मंत्र पढ़ें। ऐसा करने से व्यक्ति को अग्नि के भय से सुरक्षा मिलती है और जातक के जीवन में किसी तरह की कोई समस्याएं नहीं आती है। परिक्रमा के बाद, लोग होलिका की राख को अपने माथे लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Holashtak 2025 Astro Tips: होलाष्टक के दौरान कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?
होलिका दहन के दिन अग्नि की परिक्रमा करने के दौरान इस मंत्र का विशेष रूप से जाप करें। होलिका दहन के समय मंत्रों का जाप करने से वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। होलिका दहन के समय मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2025 Ki Manyataye: आखिर पहली होली पर क्यों छोड़ी जाती है नए घर की चौखट?
मंत्रों के जाप से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप किसी तरह की कोई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इससे भी छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।