herzindagi
do wishes made from the bier really get fulfilled

क्या वाकई अर्थी से मांगी हुई मनोकामना होती है पूरी?

शास्त्रों में बताया गया है कि अगर आप किसी चीज को पूरी शिद्दत से चाहते हैं, भगवान आपको वह जरूर देता है। लेकिन क्या आपको पता कि आप अगर मृत्यु व्यक्ति यानी अर्थी से मन्नत मांगते हैं, तो वह भी पूरी होती है। चलिए जानते हैं इस कहते हैं एक्सपर्ट।
Editorial
Updated:- 2025-01-03, 17:17 IST

जीवन और मरण जिंदगी दो ऐसे पहलू हैं, जिसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। यह पूर्ण रुप से एक दूसरे पर निर्भर है। भगवान कृष्ण ने भगवत गीता में कहा कि मृत्यु एक ऐसा सत्य है जिसे चाहकर भी नहीं टाला जा सकता है। जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। इसके साथ आत्मा का नए जीवन में आगमन होना यह भी पूर्ण सत्य है। मृत्यु के बाद शरीर को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं, जिसे आज भी लोग मनाते हैं। जैसे कि शव को घर के बाहर रखा जाता है।

श्मशान घाट से आने के बाद मिर्च को दांत से तोड़कर स्नान कर घर के भीतर प्रवेश करना इत्यादि शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है कि शव यात्रा को देखकर मांगी गई इच्छा पूरी हो सकती है। क्या ऐसा सच में होता है इसके लिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं।

शव यात्रा के सामने सिर झुकाने से क्या होता है?

funeral procession beliefs

हम ने रास्ते में आते -जाते शव को कभी न कभी तो जरूर देखा होगा। इसके साथ ही हमने यह भी देखा होगा कि आते-जाते लोग उसे देखकर प्रणाम करते हैं। इसे देख क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ऐसा क्यों होता है। शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जिस व्यक्ति ने आत्मा को छोड़ा है वह अपने साथ लोगों के सभी कष्टों, दुखों और अशुभ घड़ियों को अपने साथ लेकर चली जाती है। व्यक्ति पर चल रही विपत्ति से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों अंतिम संस्कार के दौरान शहीदों को दिया जाता है गन सैल्यूट?

अर्थी से मन्नत मांगने पर क्या होता है?

fulfilling wishes after death

अगर आपको रास्ते पर अर्थी दिखती है, तो उससे अगर हम अपनी इच्छा जाहिर करते हैं, तो जरूर पूरी होती है। ज्योतिष के अनुसार शव यात्रा को देखना शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति शव यात्रा को देख उससे रुके हुए कार्य के पूरा होने की विनती करता है, तो वह पूरा हो सकता है। साथ ही जीवन स दुख दूर होने के साथ उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

इसे भी पढ़ें- शव को क्यों उढ़ाया जाता है सफेद कपड़ा?  

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।