Sat Mar 28, 2026 | Updated 01:59 AM IST HZ Awards 2026
image

8 साल के बच्चे के साथ क्या हो रहा था? स्कूल में उसे सब पागल कहकर चिढ़ाने लगे थे, फिर एक दिन उसकी मां ने जो बताया...

मीना ने यह बात सुनी तो वह थोड़ी सोच में पड़ गई। उसे भी लगा कि कहीं सच में सोनू स्कूल में किसी परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा। उसने हल्की चिंता के साथ कहा कि हां, हो सकता है बच्चे उसे कुछ कहते हों, लेकिन सोनू ने कभी इस बारे में कुछ बताया नहीं।  
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 18:55 IST

मीना का 8 साल का बेटा सोनू रोज स्कूल से घर आने के बाद बिना कुछ खाए-पीए सो जाता था। हर रोज सोनू की इस हरकत से मीना परेशान हो गई थी। आखिर ऐसी भी क्या थकान थी कि वह आते ही सो जाता है? मीना ने रात को सोनू के पापा के आने के बाद उन्हें इस हरकत के बारे में बताया। मीना ने कहा- सोनू रोज आते ही सो जाता है और खाना भी नहीं खाता। टीचर भी कहती हैं कि वह रोज स्कूल में क्लास में भी सोता रहता है, ऐसा पहले नहीं होता था। पिछले 1 महीने से सोनू रोज ऐसा कर रहा है।

सोनू की ऐसी हरकत सुनकर उसके पापा भी हैरान थे, लेकिन उन्होंने गुस्से में कहा- ये सब पढ़ाई न करने का नाटक है। उसे स्कूल जाने का और पढ़ाई करने का मन तो करता नहीं है, इसलिए वह ऐसी हरकत करता होगा। मीना को भी सोनू के पापा की बात सही लगी। उसने भी बात में हां करते हुए कहा- हो सकता है यही बात हो। छोड़ो, मुझे तो चिंता हो गई थी। मैंने सोचा कि शायद इसे डॉक्टर के पास लेकर जाना पड़ेगा। आप हाथ-मुंह धो लीजिए, मैं खाना लगाती हूं।

सोनू के पापा ने कहा- सोनू है कहां?
"वो तो सो रहा है," मीना ने हैरानी से कहा। "मैंने बताया तो था, वह रोज स्कूल से आकर सो जाता है।"

सोनू के पापा बोले- "अभी तक सो रहा है? शाम 5 बजे आया था और अभी तक सो ही रहा है! 4 घंटे हो गए उसे सोते हुए। इतनी कैसी नींद? अभी मैं उसे उठाता हूं।"

सोनू के पापा गुस्से में तिलमिलाते हुए सोनू के पास गए और उसे जगाने लगे।

सोनू नींद में था और सपने में बार-बार कह रहा था- "मैं किसी को नहीं बताऊंगा... प्लीज मुझे माफ कर दो... प्लीज मुझे छोड़ दो।" सोनू की ऐसी बातें सुनकर मीना भी हैरान थी, लेकिन सोनू के पापा गुस्से में थे।

8 year boy story

उन्होंने जबरदस्ती उसे उठाया और उसे बहुत डांट लगाई। नींद से उठते ही पापा की डांट सुनने की वजह से सोनू रोने लगा। तभी मीना ने सोनू के पापा को चुप करवाते हुए कहा-"अरे, अभी सोकर उठा है, ऐसे कौन डांटता है? थोड़ी देर बाद इसे प्यार से भी समझा सकते हो न। आप जाओ, खाना खा लो।" सोनू के पापा गुस्से में कमरे से बाहर चले गए।


मीना ने सोनू को प्यार से चुप करवाते हुए कहा- बेटा, बुरा सपना देखा क्या? सपने में क्या नहीं बताना... किस बारे में बात कर रहा था तू?

सोनू मां की बातों को सुनकर हैरान हो गया। उसने घबराते हुए कहा- कुछ नहीं मां, अब तो मुझे याद भी नहीं कि मैं कौन सा सपना देख रहा था। मीना को भी लगा कि शायद सोनू को याद नहीं है, इसलिए उसने दोबारा कुछ पूछा नहीं। मीना ने मुस्कुराते हुए क- चलो, कोई नहीं। खाना खा लो, जाओ हाथ-मुंह धोकर आओ।

सोनू उठा और बाथरूम की तरफ चला गया। मीना भी किचन में जाकर खाना निकालने लगी, तभी बाथरूम से आवाज आई- "बचाओ…!"

सोनू चिल्ला रहा था। मीना और सोनू के पापा भागते हुए बाथरूम की तरफ गए। सोनू बाथरूम में जमीन पर बैठा हुआ था और किसी को देखकर बुरी तरह डर रहा था। मीना तुरंत सोनू के पास जाकर बैठ गई और बोली- "क्या हुआ सोनू? क्या हुआ? इतनी तेज क्यों चिल्लाए?"

सोनू ने कांपते हुए कहा- मम्मी, उसने बाथरूम की लाइट बंद कर दी... वो मुझे खींच रहा था।

8 year boy school story

मीना और सोनू के पापा हैरानी से देख रहे थे। वह लाइट ऑन करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लाइट जल नहीं रही थी। सोनू के पापा ने कहा- लगता है, बल्ब फ्यूज हो गया है।

सोनू ने कहा- मैंने लाइट जलाई थी, पापा... उसने लाइट बंद कर दी। वो मुझे बुला रहा था। मैंने उसके साथ जाने से मना कर दिया, तो वो मेरा हाथ खींच रहा था।

मीना और सोनू के पापा ने घबराते हुए कहा- कौन? बेटा, किसकी बात कर रहे हो?

सोनू ने रोते हुए कहा- पापा, वो मेरा रोहन था न, जो 1 महीने पहले स्कूल की छत से गिरने की वजह से गुजर गया था... वो मुझे बुला रहा है। वो रोज रात में आता है और मेरे साथ ही रहता है। रोज वो रात में मेरे साथ खेलता है। स्कूल में भी वो मेरे साथ खेलता है। सोनू की बातें सुनकर जैसे मीना और उसके पापा के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत सोनू को बाथरूम से निकालकर मंदिर वाले कमरे में ले गए। उन्होंने पूजा की और सोनू के हाथों और गले में भगवान का धागा बांधा। लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा डर लग रहा था, इसलिए वे समझ नहीं पा रहे थे कि सोनू को रोहन की आत्मा से कैसे बचाएं।

fiction story in hindi

अगले दिन उन्होंने रोहन के परिवार से संपर्क किया और उन्हें ये सब बातें बताईं। ये बात सुनकर वे हैरान रह गए, लेकिन वे नहीं चाहते थे कि रोहन की आत्मा की वजह से सोनू के साथ कुछ हो। इसलिए उन्होंने सोनू की मां से कहा- मीना, मैं नहीं चाहती कि सोनू के साथ कुछ भी गलत हो। इसलिए हम एक पूजा रखवाते हैं। पूजा में सोनू को भी बिठाएंगे। हो सकता है कि रोहन के जाने की वजह से सोनू उससे बहुत ज्यादा जुड़ गया हो। इसी वजह से उसे रोहन की आत्मा नजर आने लगी हो। इसके बाद उन्होंने रोहन की आत्मा की शांति के लिए फिर से बड़ा पूजा-पाठ करवाया, जिसमें सोनू को भी शामिल किया गया। पूजा-पाठ होने के बाद भी मीना को तसल्ली नहीं थी। उसे लगा कि अगर सोनू उसी स्कूल में रहेगा, तो उसे डर लगेगा। इसी डर से मीना ने सोनू का स्कूल भी बदल दिया और उसका एडमिशन किसी दूसरे स्कूल में करवा दिया।

Child seeing ghosts after friend's death

स्कूल बदलने और पूजा पाठ के साथ-साथ सोनू को बच्चों के साथ खेलने के लिए वह जबरदस्ती भेजने लगे। धीरे-धीरे सोनू रोहन को भूल गया और सब कुछ ठीक हो गया। सोनू फिर से पहले की तरह ही एक्टिव हो गया और अब उसे रोहन की आत्मा दिखाई नहीं देती थी। इस कहानी से हम आपको यह बताना चाहते हैं कि अगर आपके बच्चे के बर्ताव में आपको बदलाव नजर आता है, तो उसे अकेला न छोड़ें। उससे बात करें और उसे समझने की कोशिश करें।

यह कहानी पूरी तरह से कल्पना पर आधारित है और इसका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है। यह केवल कहानी के उद्देश्य से लिखी गई है। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। ऐसी ही कहानी को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली की वो 'भूतिया' बस; 20 यात्रियों के साथ जो सालों पहले गायब हुई थी, आज भी उसी रूट पर दौड़ती हुई आती है नजर; आंचल जब उस रात ऑफिस से निकली थी तो...

इसे भी पढ़ें- गायब लड़कियां और आधी रात का सच, आखिर उस कुएं की गहराई में कौन सा राज छिपा था; क्या मीना को वहीं रखा गया था?

इसे भी पढ़ें- 'कोई तो दरवाजा खोलो, प्लीज मदद करो...' नोएडा की इस 13 फ्लोर वाली बिल्डिंग में आधी रात को मदद की गुहार लगा रही थी पूजा, तभी किसी ने पीछे से...

इसे भी पढ़ें-कावड़ यात्रा के दौरान महेश को रास्ते में मिलने वाला रहस्यमयी साधु कौन था? मस्ती में निकले थे हरिद्वार के लिए लेकिन बाबा ने...

इसे भी पढ़ें-महाकुंभ में एक रहस्यमयी नाग साधु के पास था जादूई त्रिशूल, वह महाशिवरात्रि पर इसे छिपाकर घाट की तरफ लेकर जा रहा था, तभी..

इसे भी पढ़ें-बाढ़ में डूब गया पूरा गांव, दूर-दूर तक बस पानी दिख रहा था, लेकिन 3 दिन से एक महिला अकेले पेड़ की टहनी बैठी थी, पति बचाने आया लेकिन…

इसे भी पढ़ें-फ्लाइट में 200 के करीब यात्री सवार थे, 7 हथियारबंद लोगों ने प्लेन को हाईजैक कर लिया था और बंदूक की नोक पर एयर होस्टेस के हाथ-पैर भी बांध दिए गए थे, तभी किसी ने...

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।