Dead Body Ko Safed Kapde Se Kyu Dhakte Hain: हिन्दू धर्म में 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है। जन्म से लेकर मृत्यु तक व्यक्ति को इन संस्कारों का पालन करना होता है। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि इन संस्कारों के पालन से ही व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इन्हीं में से एक है 'अंतिम संस्कार'। इस संस्कार को व्यक्ति के मर जाने के बाद उसके परिवार वाले करते हैं। यूं तो व्यक्ति की मृत्यु के बाद इस संस्कार से जुड़े कई नियम हैं लेकिन एक नियम का न सिर्फ हिन्दू बल्कि हर धर्म में पालन किया जाता है। यह नियम है शव को सफेद कपड़े से ढकना।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसे सफेद रंग के कपड़े से ढका जाता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि सिर्फ सफेद रंग ही क्यों, कोई और रंग का वस्त्र क्यों नहीं। ऐसे में आइये जानते हैं इसके पीछे के तथ्य के बारे में विस्तार से।
हिन्दू धर्म में हर एक रंग का अपना महत्व है और हर रंग किसी न किसी परिस्थिति को दर्शाता है। ठीक ऐसे ही सफेद रंग शांति (गृह शांति के उपाय), पवित्रता, और शोक का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों में सफेद वस्त्र को व्यक्ति के अंतिम कपड़े में रूप में देखा गया है।
यह भी पढ़ें: क्यों बेटे ही करते हैं अंतिम संस्कार?
व्यक्ति का जब जन्म होता है तब वह पहली बार सफेद वस्त्र में लिपटा होता है जो पवित्रता को दर्शाता है। वहीं, जब अंतिम समय आता है तब व्यक्ति को सफेद कपड़े में लपेटा जाता है जो शोक के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित होता है।
वहीं, शास्त्रों में सफेद कपड़े से शव को ढके जाने के पीछे का एक कारण और भी बताया गया है। सफेद रंग नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने के उपाय) को काटता है। जब किसी की मृत्यु हो जाती है तब शव के आसपास नकारात्मकता का संचार होने लगता है।
यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार के दौरान सिर पर क्यों मारा जाता है डंडा
यही नकारात्मकता न सिर्फ शव को नुकसान पहुंचाती है बल्कि मृतक के घर वालों पर भी हावी होने लगती है। ऐसे में सफेद वस्त्र से शव को ढकने से नकारात्मक ऊर्जा शव को स्पर्श नहीं कर पाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों मृत्यु के बाद उस मृतक के शव को सफेद कपड़े से ही ढका जाता है किसी अन्य रंग के कपड़े से नहीं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।