देश की सुरक्षा के लिए हर वक्त सेना और पुलिस फोर्स तैनात रहते हैं। इन जवानों को अक्सर आतंकी हमले या लड़ाई-झगड़ों का सामना करना पड़ता है। देश में हमले या आपात की स्थिति में ये जवान ही आम आदमियों को बचाने और उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। कई बार देश को सुरक्षित रखने के दौरान उनकी जान तक चली जाती है। ऐसे जवानों को शहीद का नाम दिया जाता है।
शहीद जवानों का अंतिम संस्कार भी काफी अलग तरीके से किया जाता है। इन्हीं में से एक है- उन्हें गन सैल्यूट देना। चलिए हम आपको बताते हैं कि देश की सुरक्षा के दौरान शहीद हुए जवानों के अंतिम संस्कार के समय गन सैल्यूट क्यों दिया जाता है। साथ ही, इसकी शुरुआत कब हुई, वह भी बताएंगे।
शहीदों के अंतिम संस्कार के लिए कई प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। इनमें से एक है- उन्हें गन सैल्यूट देना। आमतौर पर यह राजकीय सम्मान के तौर पर दिया जाता है। दरअसल, देश की सुरक्षा के लिए जवान दिन-रात निगरानी रखते हैं और देश को हर समस्याओं बचाने का काम करते हैं। वतन के लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। इस लिए उन्हें शहीद होने पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान सम्मान देने के लिए कई इंतजाम किए जाते हैं। शहीदों के डेड बॉडी को तीरंगे झंडे में लपेट कर ले जाना भी उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का तरीका होता है।
इसे भी पढ़ें- आखिर क्या है सेना की Next of Kin Policy, जिसे शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता कर रहें बदलने की मांग
अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान देने के और भी कई तरीके हैं। इनमें बंदूक की सलामी, आधे मस्तूल पर झंडे को झुकाना, राज्य या राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा, एक सार्वजनिक अवकाश और शव के ताबूत को राष्ट्रीय ध्वज के साथ लपेटा जाना शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के राजकीय सम्मान पूर्व राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और राज्य के मुख्यमंत्रियों को भी दिए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- कैसे होता है सैनिक स्कूलों में एडमिशन? जानें परीक्षा और फीस से जुड़ी सभी डिटेल्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।