Happy Hindi Diwas Quotes 2025: भारत देश विविधताओं से भरा है और इसमें कई भाषाएं बोली जाती हैं। वहीं हमारी मातृभाषा हिंदी है जो देवनागरी लिपि से निकली है। हिंदी वह भाषा है जो पूरे राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। हिंदी केवल संचार का एक माध्यम नहीं है बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं की आत्मा भी है। इसी बात को याद करते हुए हम हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि मातृभाषा का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हिंदी दिवस पर लोग अपने दोस्तों, परिवार के लोगों और ऑफिस के कलीग को मैसेज, स्टेटस और कोट्स भेजते हैं, जिससे हिंदी भाषा के महत्व को समझा जा सके। अगर आप भी इस दिन को अपने मैसेज और कोट्स से खास बनाना चाहती हैं, तो यहां से आईडिया ले सकती हैं।
1- हिंदी है भारत की जान, इससे है हमारी पहचान,
हिंदी से ही जुड़ी है संस्कृति और पूरा हिंदुस्तान।
आज गर्व करें इस भाषा पर
हमेशा बना रहे भाषा का सम्मान
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं 2025 !
2- हिंदी से जुड़ा है स्नेह और प्यार ,
यही है हमारी मातृभाषा यही है अधिकार
आओ भाषा पर करें अभिमान
ये है हमारी भाषा और सम्मान
Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye
3- हिंदी हमारी संस्कृति की है धरोहर,
इससे ही सजता है देश महान
मातृभाषा का सम्मान हमारा कर्तव्य
हिंदी दिवस 2025की शुभकामनाएं ।
4- हिंदी का हर शब्द आपके दिल को छूता है,
अपनों से मिलना और मधुर बनाता है।
हिंदी को मातृभाषा के रूप में गले से लगाते हैं,
हिंदी दिवस पर आप सबको शुभकामनाएं।
5- हिंदी हमारे संस्कारों की अपनी जड़ और है पहचान
यही है हमारे देश का असली सम्मान।
आओ मिलकर हिंदी का मान बढ़ाएं,
हिंदी दिवस की सभी को शुभकामनाएं।
6- हिंदी है ज्ञान और सम्मान की भाषा,
यही तो है भारत की असली शान।
हिंदी ही बोलो हिंदी ही अपनाओ,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं ।
इसे जरूर पढ़ें: Hindi Diwas Drawing Ideas 2025: हिंदी दिवस पर बनाएं ये शानदार ड्राइंग और पोस्टर, स्कूल कंम्पीटिशन में मिलेगा पहला प्राइज; यहां देखें आइडियाज
7-हिंदी है हमारी भक्ति, हिंदी है शक्ति
हिंदी से रोशन है देश का सम्मान
मातृभाषा के बिना नहीं है हमारी पहचान,
आओ मिलकर हिंदी का बढ़ाएं सम्मान
Happy Hindi Diwas 2025
1-हिंदी हमारी संस्कृति का आइना है, जो हमें अपनी संस्कृति की जड़ों से जोड़ता है।
2-मातृभाषा का सम्मान करना ही सच्चे भारतवासी होने की पहचान है।
3-हिंदी सिर्फ भाषा नहीं है मातृभाषा का अभिमान है, यह हमारे देश की अच्छी पहचान है।
4-जिस राष्ट्र की भाषा मजबूत होती है, वही देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाता है।
5- हिंदी भाषा में अपनापन है, यही भाषा आपस में दिलों को जोड़ती है।
मातृभाषा हमारी आत्मा है, इसे संजोना और बढ़ाना हमारा धर्म है।
6- भारत माता के चेहरे पर लगी हुई जो बिंदी है, कोई और नहीं है अपनी भाषा हिंदी है।
1-हिंदी है भारत की शान,
यही है दिलों का अभिमान।
मातृभाषा पर करें गुमान,
हिंदी से बढ़े देश का सम्मान।
Happy Hindi Diwas 2025
2- हिंदी से जुड़ी है हमारी पहचान,
इससे जगमगाता है हिंदुस्तान।
भाषाओं में हिंदी है सबसे प्यारी,
सभी के दिल को लगती है न्यारी।
3- हिंदी दिवस का है पर्व,
भाषा से जुड़ता हर घर।
आओ मिलकर लें प्रतिज्ञा आज,
हिंदी का बनाए रखेंगे अधिकार।
4- अपनी भाषा पर करो अभिमान,
यही है भारत की असली जान।
दुनिया में फैले हिंदी का मान,
यही है हिंदी दिवस का अरमान।
इसे जरूर पढ़ें: Hindi Diwas Poem 2025: 'हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, विरासत है हमारी...' हिंदी दिवस के मौके पर छात्रों के लिए बेस्ट हैं ये कविता और दोहे
5- हिंदी है दिलों का प्यार,
भारत की पहचान अपार।
मातृभाषा से है नाता गहरा,
यही देती हमें साथ सदा ठहरा।
Happy Hindi Diwas 2025
6-हिंदी में है अपनापन,
यही है भाषा का जीवन।
मातृभाषा को मिले सम्मान,
यही है हमारा प्यारा हिन्दुस्तान।
1-हिंदी हमारी शान है, भारत की पहचान है।
हिंदी दिवस पर गर्व से कहो हिंदी ही हमारी जान है।
2- जो दिल से निकले वही ज़ुबान है।
हमारी हिंदी भाषाओं में सबसे महान है।
3- हिंदी में है अपनापन और संस्कार।
यही भाषा जोड़ती है हर दिल को बार-बार।
4- हिंदी बोलो, हिंदी लिखो, हिंदी का ही गाओ गान
अपनी पहचान से जुड़ो और जियो बनेगा देश का नया आयाम।
5- हिंदी है संस्कारों की डोरी।
यही सजाती है भारत की थाली-थाली।
7- हिंदी में छिपा है देश का मान।
यही है भारत की असली पहचान|
Hindi Diwas ki Hardik Shubhkamnaye
आप भी यहां से आईडिया लेकर हिंदी दिवस को खास बना सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com, Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।