Hindi Diwas Shayari 2024: हर साल 14 सितंबर को हमारे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा का प्रचार और प्रसार करना है। इस दिन का महत्व हिंदी की विशेषताओं और इसके योगदान के बारे में लोगों को जागरूक करना है। भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं और हर क्षेत्र की अपनी एक अलग बोली होती है, मगर हिंदी एक ऐसी भाषा है जो पूरे देश को जोड़ती है। इसलिए हिंदी भाषा से सभी प्रेम करते हैं। हिंदी दिवस के मौके अगर आप भी अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इस लेख में आपको शायरी, मैसेज और स्लोगंस मिल जाएंगे।
हिंदी दिवस पर शायरी (Hindi Diwas Shayari 2024)
1. हमारी आन-बान-शान है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी।
हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
हम सबका अभिमान है हिंदी।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
2. हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।
हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।
हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।
हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
3. हिंदी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।
हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
4. मां की लोरी है हिंदी,
पापा की डांट है हिंदी।
हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
हिंदी हर पल हमारे संग है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
5. हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,
जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
6. समुद्र में मिलती हैं नदियों की धाराएं
हिंदी भाषा सबकी संगम है
शब्द, वाक्य, लिपि से भी आगे
हिंदी पर हमार भरोसा अनुपम है।
यह भी पढ़ें- Hindi Diwas Quotes & Wishes in Hindi: इन शानदार संदेशों से अपनों को दीजिए हिंदी दिवस की बधाई
छात्रो द्वारा हिंदी दिवस पर शायरी (Hindi Diwas Shayari From Students)
6. लेखकों की लेखनी है हिंदी भाषा,
वक्ताओं की बोली है हिंदी भाषा।
सब भाषाओं में सबसे प्यारी है,
मेरी हिंदी भाषा सबसे न्यारी है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
मेरी हिंदी भाषा का इतिहास है सबसे सुनहरा।
हिंदी में प्यार है...हिंदी में संस्कार हैं,
मैं हिंदुस्तानी हूं और हिंदी मेरा आधार है।

हिंदी बोलेंगे...हिंदी सीखेंगे...हिंदी सिखाएंगे।
हिंदी को अपनी पहचान बनाएंगे,
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
9. पूरे देश को एक संग जोड़ती है हिंदी,
भारत मां के माथे की प्यारी बिंदी है हिंदी।
हिंदी देश की आशा है,
हिंदी हमारी अपनी भाषा है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
अगर आपको हिंदी दिवस पर यह शायरी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों