करिश्मा कपूर और करीना कपूर के फुफेरे भाई अरमान जैन धूमधाम अपनी गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा के साथ धूमधाम से शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान, रेखा, रवीना टंडन, कियारा आडवाणी, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, अमृता अरोड़ा समेत बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियां शरीक हुईं। दूल्हे के लुक में अरमान जैन और दुल्हन के जोड़े में अनीसा मल्होत्रा बेहद खूबसूरत लग रहे थे। कपूर खानदान के लाडले अरमान जैन की शादी में कपूर खानदान से लेकर नंदा परिवार के कई चर्चित सदस्य शामिल हुए। कपूर और नंदा फैमिली अपने आप में बहुत ज्यादा चर्चित हैं। इस लिहाज से अरमान जैन के फैमिली कनेक्शन के बारे में जानना बेहद दिलचस्प होगा।
पृथ्वी राज कपूर के बेटे राज कपूर की 5 संतानें हुईं। इनमें ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रीमा कपूर और ऋतु नंदा शामिल हैं। रीमा कपूर राज कपूर की सबसे छोटी बेटी हैं और उनकी शादी मनोज जैन से हुई और उन्हीं के बेटे हैं अरमान जैन। इस तरह अरमान पृथ्वी राज कपूर के ग्रेट ग्रैंड सन और राज कपूर के ग्रेंड सन हुए।
पृथ्वी राज कपूर से लेकर राज कपूर और उनके बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर तक, सभी बॉलीवुड में सक्रिय रहे और अरमान जैन भी इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: अमिताभ बच्चन की समधन और राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुचे बॉलीवुड सितारे भी
अरमान जैन बचपन से ही करीना और करिश्मा कपूर से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। वह रिश्ते में करीना कपूर और करिश्मा कपूर के फुफेरे भाई लगते हैं। फैमिली फंक्शन्स में अक्सर ही इनकी मस्ती देखने को मिलती है। अरमान जैन की शादी में करीना और करिश्मा बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। अरमान करीना कपूर के क्यूट बेटे तैमूर अली खान के मामा लगते हैं और उनसे भी वह काफी अटैच्ड हैं। वहीं सैफ अली खान के वह रिश्ते में साले लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मलाइका-अर्जुन से लेकर आलिया-रणबीर तक, अरमान जैन के रिसेप्शन पर ऐसी रही बॉलीवुड कपल्स की एंट्री
अरमान जैन श्वेता बच्चन के देवर लगते हैं। उनके पति निखिल नंदा अरमान के मौसेरे भाई हैं। चूंकि रीमा कपूर और ऋतु नंदा बहनें हैं, इसीलिए अरमान नव्या नवेली नंदा के चाचा लगते हैं। अरमान जैन के छोटे भाई हैं आदर जैन।
अरमान जैन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'माई नेम इज खान' के एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने करण जौहर और शकुन बत्रा की फिल्म 'स्टडेंट ऑफ़ द ईयर' और 'एक मैं और एक तू' में भी काम किया था। फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ दीक्षा सेठ भी नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी।
All Images Courtesy: Instagram(@therealarmaanjain)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।