herzindagi
ganesh chaturthi home decoration tips

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं अपना घर, दिखेगा बेहद खूबसूरत

भारत में कई त्यौहार मनाए जाते हैं और गणेश चतुर्थी का परेव उनमें से एक है। इस त्यौहार पर आप अपने घर को बहुत आसानी से सजा सकती हैं, चलिए जानते हैं डेकोरेशन करने के लिए कुछ टिप्स। 
Editorial
Updated:- 2023-09-18, 12:30 IST

गणेश चतुर्थी के पर्व पर लोग गणेश जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करते हैं। हर साल यह पर्व पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। त्यौहार से पहले लोग तरह-तरह से घर को डेकोरेट करते हैं। अगर आप भी गणेश चतुर्थी का पर्व मनाने जा रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर का डेकोरेशन कर सकती हैं। 

फूलों से सजाएं घर 

ganesh chaturthi  home decoration ideas

सजावट का सबसे सरल और सबसे लोकप्रिय तरीका गेंदे की माला का उपयोग करना माना जाता है। हरी पत्तियों के साथ आप फूलों की माला बना सकती हैं। इससे घर दिखने में बहुत सुंदर लगेगा और माला से आप अलग-अलग पैटर्न बना सकती हैं। इसके अलावा आप माला के अंत में छोटी-छोटी घंटियां भी बांध सकती हैं ताकि वे सुंदर दिखें।(गणेश चतुर्थी के 10 दिन करें इन 10 चीजों का दान)

घर के द्वार को ऐसे सजाएं 

अगर आपके पास अधिक समय नहीं है तो आर्टिफिशियल फूलों का भी यूज कर सकती हैं। पूजा घर को सजाने के लिए घंटियों, गुब्बारों का भी आप यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप घर के द्वार को यूनिक तरह से सजाने के लिए रंगोली बना सकती हैं या फिर घर के द्वारा पर अलग-अलग लटकन लगा सकती हैं और उसके साथ मोतियों को भी जोड़ सकती हैं। यह दिखने में बहुत सुंदर लगेगा। 

 यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: कब मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

घर के आंगन की करें सजावट 

आप घर के आंगन में अलग-अलग फेयरी लाइट्स लगा सकती हैं या फिर मिट्टी के दीयों के साथ आंगन को सजा सकती हैं। आप विभिन्न प्रकार के फूल जिन्हें ट्यूब गुलाब कहा जाता है वो भी यूज कर सकती हैं।  इनका उपयोग माला बनाने के लिए भी कर सकती हैं और अंत में एक चूड़ी की मदद से माला के अंत में दीए को लगा सकती हैं। इस प्रकार से आंगन की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Chaturthi 2023: विदेश में गणपति स्थापना के लिए ध्यान रखें वास्तु के 5 नियम, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

इस त्यौहार पर आप इन तरीकों से घर की सजावट कर सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

 

Image Credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।