herzindagi
image

Eid-Ul-Fitr Kab Hai 2025: 31 मार्च या 1 अप्रैल, जानिए इस साल किस तारीख को मनाई जाएगी ईद

रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। रोजा 29 या 30 दिनों का होता है, जो कि पूरी तरह से चांद के दीदार पर निर्भर करता है। अगर आप ईद की तारीख को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आखिर ईद 31 मार्ट को है या 1 अप्रैल को
Editorial
Updated:- 2025-03-27, 16:25 IST

Eid Ul Fitr 2025 Kab Hai: रमजान का बाबरकत महीना अब बस कुछ ही दिनों में अलविदा कहने वाला है। इसके बाद मुस्लमानों के लिए सबसे बड़ी खुशियों का दिन आएगा ईद-उल-फितर। अभी से ही ईद की तैयारियां देखने को मिल रही है। बाजर में ईद की शॉपिंग की रौनक देखते ही बन रही है। इस्लाम धर्म में अल्लाह ने ईद को मुस्लमानों को तोहफे के तौर पर नवाजा है। एक महीने के लंबे रोजे और शदीद इबादत के बाद लोग इस दिन खूब खूशियां मनाते हैं। नमाज पढ़ने जाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं। एक दूसरे से गले मिलते हैं। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अल्लाह की रहमत और रहमदिली का सबूत है, जो हमें सिखाती है कि हम अपनी खुशियों को दूसरों के साथ भी बांटें। ईद का त्योहार पूरी तरह से चांद के दिदार पर निर्भर करता है, इसलिए हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है। इस बार भी लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ईद उल फितर का त्योहार इस बार कब मनाई जाएगी 

कैसे तय की जाती है ईद की तारीख?

EID MUBARAK KAB HAI

बता दें कि कोई भी तारीख इस्लामी कैलेंडर के मुताबिक तय की जाती है। शव्वाल महीने की पहली रात चांद दिखने पर अगले दिन ईद होती है। इस्लामी महीना 29 या 30 दिनों का होता है, इसलिए रमजान का आखिरी रोजा चांद पर निर्भर करता है। वहीं अलग-अलग देशों में चांद देखने का समय अलग होता है।

31 मार्च या 1 अप्रैल, इस साल किस तारीख को मनाई जाएगी ईद?

EID KAB HAI 2025

बता दें कि भारत में चांद के दीदार के साथ 2 मार्ट से रमजान की शुरुआत हुई थी और शव्वाल का चांद देखकर ही रमजान का महीना खत्म होगा रोजा 29 या 30 दिनों का होता है। अगर 30 दिनों का रोजा हुआ तो ईद 1 तारीख को मनाई जाएगी। अगर चांद 30 तारीख को नजर आया तो 31 को ईद मनाई जाएगी। भारत में 31 मार्च के दिन ईद का चांद दिखने की संभवना है,जिसके बाद ईद का त्योहार 1 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईद की तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करती है। 

यह भी पढ़ें-Shab-E-Qadr Ki Namaz Ka Tarika Aur Dua: आखिर क्यों बनाई जाती है शब-ए-कद्र? जानें दुआ और महत्व

कैसे मनाई जाती है ईद?

EID NAMAZ

ईद को फितर का त्योहार प्यार और भाईचारे का है, ऐसे में इस दिन सुबह उठकर लोग नहा धो कर नए कपड़े पहनते हैं, फिर ईद की नमाज अदा करने जाते हैं। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन सेवईयां और अलग अलग तरह के पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, छोटों को ईदी दी जाती है और इस दिन जरूरतमंदों का भी ख्याल रखा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Eid Special: ईद उल-फितर के दिन जरूर करें ये काम

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।