herzindagi
divyanka tripathi home

Divyanka Tripathi का घर नहीं है किसी महल से कम, देखें फोटोज

Divyanka Tripathi Home Pictures: टीवी सीरियल में अभियनय करने वाले कुछ कराकारों को लोग बहुत प्यार करते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी का नाम भी इन सितारों की लिस्ट में शामिल है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-22, 14:50 IST

Divyanka Tripathi Home Pictures: टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी को आज कौन नहीं जानता हैं। उन्होंने ये है मौहब्बते शो में इशिता का ऐसा किरदार निभाया कि दर्शकों ने उन्हे बहुत पसंद किया। इसी शो के सेट पर उनकी मुलाकात विवेक दहिया से हुई जिनसे उन्होंने शादी की।

दिव्यंका त्रिपाठी लग्जरी लाइफ जीती हैं। अगर आप भी दिव्यांका को पसंद करते हैं और उनके घर की इनसाइड फोटोज देखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें। इस लेख में हम आपको दिव्यांका के घर की इनसाइड फोटोज दिखाने वाले हैं।

कहा है घर

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का घर मुंबई में है। रिपोर्ट्स की माने तो कपल एक साथ मुंबई के गोरेगांव में रहता है। घर की तस्वीरों को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिव्यांका का आशियाना कितना लग्जरी और खूबसूरत है।

इसे भी पढ़ेंःछोटे पर्दे की इन एक्ट्रेसेस ने निभाया है कम पढ़ी-लिखी होने का किरदार पर असल जिंदगी में हैं डिग्री होल्डर

काफी खूबसूरत है घर

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

इस वीडियो के बैकग्राउंड में घर के अलग-अलग हिस्से नजर आ रहे हैं। कपल ने घर की दीवारों के लिए व्हाइट कलर चुना है। वही अन्य चीजें भी सफेद रंग का ही नजर आ रही हैं। सीलिंग पर नजर आ रही लाइट घर की लुक में चार चांद लगा रही हैं।

कुछ ऐसी दिखती है रसोई

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका की रसोई के देखें तो उसके लिए भी एक्ट्रेस ने सफेद रंग चुना है। रसोई को खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग लाइट्स का भी इस्तेमाल किया गया है।

काफी खास है फर्निचर

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

इन फोटोज में दिव्यांका के घर का फर्नीचर नजर आ रहा है जो उसकी सफेद रंग की दीवारों के साथ काफी अच्छी लुक दे रहा है। उन्होंने ग्रे और ब्राउन कलर के फर्निचर का चुनाव करा है जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

किताबें पढ़ना पसंद करती हैं दिव्यांका

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका को किताबें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने घर के एक हिस्से में किताबों से सजावट की हुई है। वो अक्सर किताबों की फोटो भी शेयर करती हैं।

इसे भी पढ़ेंःछोटे पर्दे से गायब हैं टीवी इंडस्ट्री की ये टॉप बहुएं, आज भी दर्शक देखने के लिए हैं बेताब

बाल्कनी व्यू

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

तमाम स्टार्स की तरह दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की बालकनी से भी बहुत अच्छा नजारा दिखता है। कपल ने बाल्कनी के पास ढेर सारे पौधे लगाए हुए हैं जहां कि फोटोज दिव्यांका अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।