Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
aaj ka makar rashifal 11 february 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 11 February 2026: आज का मकर राशि के लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे, पर वृश्चिक का चंद्रमा ला सकता है मूड स्विंग्स; पढ़ें कैसा बितेगा दिन

11 फरवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए वित्तीय लाभ और इच्छा पूर्ति का दिन है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच होने पर भी शुभ परिणाम देगा। करियर में नेटवर्किंग और टीमवर्क से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में दोस्ती और प्यार के बीच की सीमा समझनी होगी। स्वास्थ्य में पैरों और सर्दी-जुकाम का ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी ने उपाय भी बताए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-11, 06:55 IST

Makar Dainik Rashifal, 11 February 2026: बुधवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए फाइनेंशियल  गेन्स  का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से  लाभ और इच्छा पूर्ति भाव में गोचर कर रहा है। यद्यपि चंद्रमा वृश्चिक राशि में  नीच अवस्था में है, लेकिन 11वें भाव में चंद्रमा का गोचर आम तौर पर शुभ परिणाम ही देता है। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप अपने दोस्तों और सोशल  नेटवर्क के जरिए अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगी। नीच का चंद्रमा होने के कारण आज किसी दोस्त या बड़े भाई-बहन के साथ छोटी सी बात पर बहस  हो सकती है। आज आपको भीड़ में भी थोड़ा अकेलापन महसूस हो सकता है, लेकिन यह क्षणिक है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन फ्रेंडशिप और लव के बीच की लिमिट को समझने का है। 11वां भाव दोस्ती का है, इसलिए आज आपका पार्टनर आपके साथ एक दोस्त की तरह पेश आएगा। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी पार्टी या सोशल गेदरिंग में हिस्सा ले सकती हैं। नीच का चंद्रमा होने के कारण आज आप अपने पार्टनर से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें पाल सकती हैं, जो पूरी न होने पर आप उदास हो सकती हैं। सिंगल महिलाओं को आज फ्रेंड सर्कल में ही कोई प्रपोज कर सकता है।
उपाय: आज के दिन कोई अच्छा सा मेलोडी परफ्यूम उपयोग करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए नेटवर्किंग और टीमवर्क का है। आज आप अकेले काम करने के बजाय टीम के साथ काम करना पसंद करेंगी और इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आपके सीनियर आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। जो महिलाएं एनजीओ, सोशल वर्क, एचआर या इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी है। आज आपको काम के सिलसिले में कोई गिफ्ट या सम्मान मिलने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ चने का भोग लगाकर सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक मांमले पर आज मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन पॉजिटिव है। 11वां भाव इनकम का स्थान है, इसलिए आज एक से अधिक स्रोतों से धन आने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या बिजनेस में कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज चंद्रमा के कमजोर होने के कारण आप दोस्तों पर या अपनी सोशल स्टेटस को मेंटेन करने के लिए थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकती हैं। आज शेयर मार्किट या कमोडिटी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन अच्छा है, आज आप लालच से बचें।
उपाय: आज के दिन किसी अपंग व्यक्ति को भोजन कराएं।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मकर राशि की महिलाओं को अपने पैरों के निचले हिस्से, विशेषकर पिंडलियों और एड़ियों का ध्यान रखना होगा। बदलते मौसम के कारन आज सर्दी जुखाम आज आपको हो सकता है। 11वां भाव पैरों का होता है, इसलिए ज्यादा भागदौड़ या खड़े रहने से दर्द या ऐंठन हो सकती है। शरीर में पानी की कमी और डिहाइड्रेशन न होने दें। आज आपको बाएं कान में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
उपाय: आज के दिन जटा बाले नारियल को अपने ऊपर से सात बार उतार के जल प्रवाह करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;