टीवी से लेकर हर घर की आदर्श बहू बनने वाली दिव्यांका त्रिपाठी की निजी जिंदगी से जुड़ी वो बातें जो आपकी जिंदगी भी बदल सकती है। दिव्यांका त्रिपाठी की निजी जिंदगी हो या फिर करियर हर जगह ही उनके आसपास के लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
सिम्पल लुक से लेकर स्टाइलिश लुक में भी खूबसूरत लगने वाली दिव्यांका के चाहने वालों की कमी नहीं है। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को सम्मानित किया था। हालांकि ये सम्मान लेने के लिए खुद दिव्यांका त्रिपाठी दहिया मध्यप्रदेश नहीं जा पाई थीं लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका के माता-पिता को राज्य का सबसे प्रतिष्ठित रतन सम्मान अवार्ड देते हुए दिव्यांका की तारीफ की।
किसी भी माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती कि उनकी बेटी की वजह से उन्हें राज्य का सबसे बड़ा सम्मान लेने का मौका मिले। ऐसी बेटी जो ना सिर्फ उनके और उनके परिवार के लिए गर्व है बल्कि उनकी बेटी पूरे राज्य का भी गर्व है। तो चलिए आपको दिव्यांका से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बताते हैं जिन्हें अगर आप अपनी जिंदगी में भी फॉलो करने लगे तो शायद आपकी जिंदगी भी बदल जाए।
Read more: विवेक दहिया के अलावा इस जगह पर अपना दिल हार चुकी हैं दिव्यांका
दिव्यांका त्रिपाठी अपने करियर के साथ-साथ अपनी फैमली को भी भी टाइम देना नहीं भूलती हैं। कई त्यौहार पर दिव्यांका अपनी फैमली के साथ नजर आती हैं। विवेक दहिया और दिव्यांका की लव स्टोरी के बारे में भला कौन नहीं जानता है। दोनों एक साथ काफी एंजॉय करते हैं। आजकल वर्किंग वुमेन को लगता है कि वो अपने बिजी टाइम के चलते अपनी फैमली को टाइम नहीं दे पा रही हैं तो आप दिव्यांका से प्रेरणा ले सकती हैं कि कैसे अपनी बिजी लाइफ में से अपनी फैमली के लिए टाइम निकाला जाता है।
Read more: जानिए दिव्यांका को थाईलैंड में क्या मिला बेस्ट बर्थडे गिफ्ट
टीवी के चर्चित सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में ईशी मां के किरदार से देश के घर-घर तक पहुंचने वाली दिव्यांका ने जिंदगी में संघर्ष के कई मुकाम देखे हैं। दिव्यांका ने कभी आर्मी आफिसर बनने का ख्वाब देखा था और इसीलिए टेलीविजन के रुपहले संसार तक पहुंचने में उन्हें तकदीर और तदबीर के कई आयामों से होकर गुजरना पड़ा था।
एक मध्यवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी दिव्यांका त्रिपाठी ने मॉडलिंग के रैंप से लेकर टीवी की दुनिया तक संघर्ष की राह में जिंदगी के कई कठोर सबक सीखे हैं।
भोपाल के कार्मल कॉन्वेंट हाईस्कूल से दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी स्कूल की पढाई पूरी की है लेकिन खास बात ये है कि स्कूल के दिनों में पढ़ाई- लिखाई से ज्यादा उनका झुकाव एडवेंचरस स्पोर्ट्स की तरफ था और यही वजह थी कि नैशनल कैडिट कोर यानी एनसीसी के अलावा दिव्यांका माउंटेनियरिंग और वाटर स्कीइंग जैसे एडवेंचरस स्पोर्ट्स में भी खूब हिस्सा लिया करती थीं।
Read more: दिव्यांका के बेडरूम का वीडियो, अपने पति विवेक को ऐसे सिखाया सबक
दिव्यंका त्रिपाठी मध्य प्रदेश से हैं और मुम्बई में इतने सालों से काम कर रही हैं। शादी के बाद अब दिव्यंका और विवेक दहिया ने मुंबई में ही घर भी ले लिया है और अब वो दोनों वही पर रहते हैं लेकिन फिर भी वो अपने राज्य अपने होमटाउन से जुड़े हुए हैं। करियर के लिए घर से दिव्यांका भले ही दूर हों लेकिन उनके दिल में आज भी मध्यप्रदेश का शहर भोपाल ही बसता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।