
Libra Monthly Horoscope: अप्रैल 2026 का महीना तुला राशि की महिलाओं के लिए हिम्मत से काम लेने, पुरानी उलझनों को सुलझाने और रिश्तों को नया रूप देने का शानदार समय है। 2 और 11 अप्रैल के आसपास आपको अपने काम की जगह पर विरोधियों का डटकर सामना करने की गजब की ताकत मिलेगी। 14 अप्रैल को जब बड़ा बदलाव होगा, तब आपका पूरा ध्यान अपने पति, घर-गृहस्थी और व्यापार को बढ़ाने पर रहेगा।
इसके बाद 19 अप्रैल को होने वाला बदलाव अचानक से कोई बड़ा आर्थिक फायदा या सुख-सुविधाओं से जुड़ी कुछ अच्छी बातें सामने ला सकता है। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि अप्रैल का यह खास महीना तुला राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।
प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में अपने प्यार और समझदारी से हर मुश्किल को सुलझाना होगा। अगर घर में या पति के साथ कोई पुरानी कहासुनी चल रही थी, तो 14 अप्रैल के बाद वह पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। इस समय आप दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आएंगे और एक-दूसरे की जरूरतों को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने या कोई अच्छी खरीदारी करने की योजना भी बना सकती हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अपनी बात मनवाने के लिए पति पर बेवजह का दबाव न डालें, वरना छोटी सी बात पर गुस्सा बढ़ सकता है। 19 अप्रैल के बाद ससुराल वालों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है या उनका भरपूर प्यार मिल सकता है। जो महिला सिंगल हैं और अपने लिए किसी खास इंसान की तलाश में हैं, उन्हें महीने के बीच में अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों के जरिए कोई बहुत ही अच्छा और संस्कारी रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल या सफेद बर्फी का भोग लगाएं और घर में खुशबूदार अगरबत्ती जलाए।

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को इस महीने अपने काम की जगह पर बहुत ही शानदार नतीजे देखने को मिलेंगे। 2 और 11 अप्रैल के आस-पास ऑफिस में अगर कोई आपके खिलाफ फालतू बातें कर रहा था या आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर रहा था, तो वह खुद-ब-खुद हार मानकर पीछे हट जाएगा। आपकी मेहनत, आपकी ईमानदारी और आपकी समझदारी की हर जगह खूब तारीफ होगी। 14 अप्रैल के बाद जो महिलाएं अपना खुद का व्यापार करती हैं जैसे ब्यूटी पार्लर, कपड़ों की दुकान, बुटीक या सिलाई का काम उन्हें अचानक से बहुत अच्छे और नए ग्राहक मिलने लगेंगे। आपकी पहचान दूर-दूर तक बढ़ेगी और आप अपने काम को एक नए मुकाम पर ले जाएंगी। अगर आप किसी सहेली या परिचित के साथ मिलकर काम करती हैं, तो यह समय बहुत ही अच्छा फायदा और अपने काम को बढ़ाने के लिए एकदम सही है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल के ये 2 उपाय बदल देगें घर का माहौल, दूर होगी नेगेटिविटी
उपाय: काम पर जाने से पहले अपने घर के मंदिर में भगवान को हाथ जोड़कर प्रणाम करें ।
आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को इस महीने अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने का बहुत ही अच्छा मौका मिलेगा। महीने की शुरुआत में आप अपनी सूझबूझ से अपने पुराने किसी कर्ज या उधारी को चुकाने में कामयाब रहेंगी, जिससे आपके सिर से एक बहुत बड़ा बोझ उतर जाएगा और आपको बड़ी राहत मिलेगी। 14 अप्रैल के बाद पति की तरक्की या उनके व्यापार के बढ़ने से भी घर में पैसों की खूब बरकत आएगी। आप अपनी और अपने परिवार की मनपसंद सुख-सुविधाओं पर खुशी-खुशी पैसे खर्च करेंगी। 19 अप्रैल के बाद अचानक से कोई फंसा हुआ पैसा, पुरानी पॉलिसी या पुश्तैनी जायदाद का फायदा आपके हाथ लग सकता है। यह समय किसी नई जगह पर समझदारी से पैसे बचाने या घर के लिए कोई नया और कीमती सामान जैसे टीवी, फ्रिज या गाड़ी खरीदने के लिए एकदम शानदार है।
उपाय: शुक्रवार के दिन एक छोटे से सफेद रंग के सूती कपड़े में एक सिक्का और थोड़े से अक्षत बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दे।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: वास्तु दोष के कारण घर में बढ़ रहे हैं झगड़े? गुगल सरसों का उपाय घर में लाएंगा खुशहाली
स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को महीने के शुरूआती दिनों में अपनी सेहत का थोड़ा ज्यादा ख्याल रखना होगा। मौसम के बदलने या काम की बहुत ज्यादा भागदौड़ की वजह से सर्दी-खांसी, बुखार या कमर में दर्द की हल्की-फुल्की तकलीफ हो सकती है। इस समय ठंडी चीजों से पूरी तरह परहेज करें। 14 अप्रैल के बाद आपकी सेहत में एकदम से सुधार आएगा और आप खुद को बहुत तरोताजा और फुर्तीला महसूस करेंगी। आपके चेहरे पर एक नई चमक लौट आएगी। लेकिन 19 अप्रैल के बाद बाहर का मसालेदार, तला-भुना या बहुत ज्यादा मीठा खाने से पूरी तरह बचें, वरना गैस या अपच की शिकायत हो सकती है। रोज सुबह उठकर खुली और ताजी हवा में थोड़ा टहलें और दिन भर में खूब सारा सादा पानी पिएं। ऐसा करने से आपकी सेहत पूरे महीने एकदम फिट और शानदार बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को चढ़ाएं ये खास चीज, वास्तु दोष होगा दूर
उपाय: रोज सुबह उठकर सूर्य को अर्घ देवें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।