दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के प्यार के किस्सों के बारे में भला किसे नहीं पता है लेकिन दिव्यांका विवेक दहिया के अलावा किसी और पर भी दिल हार चुकी हैं। दिव्यांका ने विवक दहिया के अलावा जिसे बेहद प्यार किया है वो कोई इंसान नहीं बल्कि एक जगह है जिस पर दिव्यांका का दिल आ चुका है।
वैसे तो लंदन की खूबसूरती से कोई अनजान नहीं है लेकिन इस बार लंदन ने अपनी खूबसूरती का कायल जिसे बनाया है वो टीवी का फेमस चेहरा दिव्यांका त्रिपाठी है।
दिव्यांका के इंस्टाग्राम की फोटो को देख आप भी यही कहेंगे कि दिव्यांका लंदन की दीवानी बन चुकी है।
दिव्यांका की फोटो के साथ-साथ उनकी यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा से वायरल हो रही है।
दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राफ की फोटो देख जैसे आपको यह समझ में आ जाएगा कि किस कदर दिव्यांका को लंदन पसंद हैं, उसी तरह आप एकता कपूर और अनिता हस्सनंदनी के इंस्टा की फोटो देख समझ जाएंगी कि ये भी लंदन की खूबसूरती की कम दीवानी नहीं है।
Read more: लंदन और मॉरिशस में कैसे करते हैं मस्ती, जानिए एक्ट्रेस तापसी पन्नू से
दरअसल टीवी के पॉपुलर शो ‘Yeh Hai Mohabbatein’ के कुछ सींस की शूटिंग लंदन में चल रही हैं और इस शो की producer एकता कपूर के साथ दिव्यांका त्रिपाठी, अनिता हस्सनंदनी, करण पटेल और साथ में कई और स्टार्स भी शूटिंग पर गए हुए हैं लेकिन इन लोगों के इंस्टाग्राम की फोटो देख ऐसा लग नहीं रहा है। आप खुद ही इन फोटो को देख समझ लीजिए कि ‘Yeh Hai Mohabbatein’ की टीम आपस में कितनी अच्छी दोस्ती भी रखते हैं।
जब न्यू इयर के टाइम पर दिव्यांका और विवेक लंदन गए थे तो उनके साथ कुछ अजीब किस्से हुए थे। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में विवेक ने बताया था, “दिव्यांका vegetarian हैं और ज्यादतर वो लंदन में अपना फेवरेट veg burger ऑर्डर करती थीं जब भी मैं अपने लिए chilly lamb skewer ऑर्डर करता था। ऐसे में दिव्यांका मुझे घूर के देखती रहती थीं।"
साथ ही उन्होंने बताया कि लंदन के बारे में बताया कि यहां के plays बहुत ही शानदार होते हैं। खासतौर पर अल्लादिन और ग्रेट गैट्सबी। अगर आप लंदन में हैं तो कम से कम इन plays को तो देख ही लेना चाहिए। अगर आप म्यूज़ियम लवर हैं तो आपको विक्टोरिया अलबर्ट म्यूज़ियम जरूर घूमने जाना चाहिए। अगर आप कोई पार्टी, फंक्शन या बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो Shard आइए। यहां के फूड और लोकेशन्स वाकई बेहद खूबसूरत हैं। हमने एक साथ मिलकर खाने और घूमने के लिए कुछ खास जगहों की लिस्ट बनाई थी जिसमें ये सारे नाम शामिल थे। ड्रिंक्स के लिए हमने बेहद शानदार लिस्ट बनाई। इन सभी के बीच अगर आप शानदार डेट पर जाना चाहते हैं तो Shard इसके लिए शानदार जगह है। यहां फूड और सर्विस भी बहुत शानदार है। दिव्यांका को ये जगह बेहद पसंद आई थी। रात के वक्त ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। अगर आप लंदन घूमना चाहती हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।