दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी दुनिया की सबसे फेवरेट कपल में से एक हैं जो हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते रहते हैं। वर्ष 2016 में शादी के बाद से ही दोनों अपने निजी जिंदगी में बेहद ही खुश रहते हैं। हाल में आई रिर्पोट से इस बात की जानकारी मिली है कि दोनों ने एक नया घर खरीदा है। और महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर दोनों ने अपने इस नए घर में प्रवेश किया है।
इससे पहले दोनों गोरेगांव के 3 बीएचके फ्लैट में रहते थे लेकिन अब लोखंडवाला में 4 बीएचके फ्लैट खरीदकर उसमें शिफ्ट हो गए है। 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन उन्होंने अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ गृह प्रवेश की एक पूजा भी रखी थी।
इसे भी पढ़ें:दिव्यांका त्रिपाठी फिट रहने के लिए पति के साथ करती हैं स्पेशल वर्कआउट, देखें वीडियो
दिव्यांका और विवेक का नया अपार्टमेंट 1260 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है। जब से यह खबर सामने आई हैं, सोशल मीडिया पर इसके बारे में खूब चर्चा हो रही है। जो लोग नहीं जानते हैं, उनको हम बता दें कि दिव्यांका भोपाल और विवेक चंडीगढ़ के रहने वाले है। शादी के बाद दिव्यांका और विवेक ने मुंबई में एक घर खरीदा था अब एक और नया घर खरीदा है।
वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी पहली कार खरीदी थी। यह एक लग्जरी कार थी और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कार की तस्वीर अपने सभी फैंस के लिए एक फोटो भी शेयर की थी।
दिव्यांका और विवेक के फैंस उन्हें प्यार से 'Divek' बुलाते हैं। दोनों पहली बार टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। भले ही वो एक ही शो के लिए काम कर रहे थे, लेकिन वो एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने कहा था, “ये हैं मोहब्बतें' में हम मुश्किल से एक-दूसरे के साथ सीन करते थे। हम एक-दूसरे से बात भी बहुत कम करते थे। हमारे पास एक दूसरे का फ़ोन नंबर भी नहीं था। सिर्फ हम दोनों 'हाय हेलो और बाय’ही करते थे'।
आगे दिव्यांका कहती है, 'यह उनके लिए पहली नजर का प्यार नहीं था। विवेक से उनका परिचय एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुआ था। जो एक साथी एक्टर था, फिर हम दोनों ने धीरे-धीरे बात करना शुरू किया और धीरे-धीरे हम दोनों में प्यार हो गया। प्यार होने के बाद हम अक्सर काम के बाद मिलते थे और आखिरकार यह समझने लगे कि हम एक-दूसरे के लिए बेस्ट हैं और इस रिश्ते के बारे में हमें आगे की सोचना चाहिए।”
को-एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप के बाद दिव्यांका एक अच्छे जीवन साथी के तलाश में थी। उन दिनों को याद करते हुए, दिव्यांका ने बाते शेयर की, “मेरे ब्रेकअप के बाद मेरी मां और पिताजी बहुत परेशान थे। ठीक उसी समय सेट पर विवेक से मुलाकात के बाद जान पहचान हुई और हमें लगा कि हम एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और हमें शादी करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:दिव्यांका ने शेयर की भोपाल से मुंबई तक पहुंचने की उनकी कहानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवेक दहिया ने फिल्मी तरीके से दिव्यांका को प्रपोज किया था। यह बात भी दिव्यांका त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में बताई थी कि "विवेक ने मुझे और मेरे माता पिता के साथ अपने जन्मदिन पर बुलाया था। केक काटने से ठीक पहले मैंने देखा कि विवेक एक खूबसूरत टी-शर्ट में खड़े थे, जिस पर लिखा था 'मैरी मी दिव्यांका'। उसने मुझसे कहा 'तुम्हारे पास सब कुछ है, लेकिन तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो जीवन भर तुम्हें प्यार दें। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको कभी दुखी नहीं करूंगा और आपको जीवन भर खुश रखूंगा, उनके हाथ में एक अंगूठी भी थी।”
Image Credit: (divyankatripathidahiya)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों