Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:21 AM IST
aaj ka makar rashifal 30 january 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 30 January 2026: किस्मत का ताला खोलेगी मकर राशि वालों की प्लानिंग, पढ़ें कैसा बितेगा दिन

30 जनवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। शनि के प्रभाव से वे व्यावहारिक और कार्य-कुशल रहेंगी, जिससे घर और ऑफिस के काम समय पर पूरे होंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता और समर्पण महत्वपूर्ण रहेगा। करियर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि, सिरदर्द और नींद की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। पंडित सौरभ त्रिपाठी ने यह राशिफल बताया है।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 07:20 IST

Makar Dainik Rashifal, 30 January 2026: मकर राशि की महिलाओं के लिए 30 जनवरी, शुक्रवार का दिन उपलब्धियों को समेटने और भविष्य की नींव रखने का है। राशि स्वामी शनि   का प्रभाव आज आपको अत्यधिक व्यावहारिक और कार्य-कुशल बनाएगा। आज आप भावनाओं में बहने के बजाय ठोस नतीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगी। चाहे घर की जिम्मेदारी हो या ऑफिस का टारगेट, आज आप हर काम को समय सीमाके अंदर ही  पूरा करने का दम रखेंगी। आज आपकी  परिपक्वता और शांत स्वभाव विषम परिस्थितियों में भी आपको विजय दिलाएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने के प्रबल योग हैं। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं के लिए आज प्रेम जीवन में स्थिरता और समर्पण का महत्व रहेगा। विवाहित महिलाओं को आज अपने व्यक्तित्व पर सुधार चाहिए। पति के साथ आज भविष्य की सुरक्षा या बच्चों के करियर जैसी गंभीर चर्चाएं हो सकती हैं, जो रिश्ते को मजबूती देंगी। रिलेशनशिप में रह रही महिलाये के लिए आज का दिन लॉयल्टी साबित करने का है। आपका पार्टनर आपके सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ा रहेगा। सिंगल महिलाओं के लिए आज किसी ऐसे व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है जो उम्र या पद में उनसे बड़ा और समझदार हो।
उपाय: आज शाम को घर के पश्चिम दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामलो पर मकर राशि की महिलाएं आज अपनी कार्यक्षमता से सबको चौंका देंगी। सरकारी नौकरी, प्रशासन, बैंकिंग या निर्माण क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण पदभार या जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप शॉर्टकट के बजाय मेहनत के रास्ते से सफलता पाने में विश्वास रखेंगी। व्यवसायी महिलाओं को आज किसी पुराने इन्वेस्टमेंट का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज आप अपने बिजनेस में अनुशासन लागू करने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती हैं।
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करते हुए कौवों या काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाएं स्वभाव से ही दूरदर्शी होती हैं और आज यह गुण आपके बहुत काम आएगा। आज आप फिजूलखर्ची से पूरी तरह बचेंगी और केवल उन चीजों पर पैसा लगाएंगी जो भविस्य में फायदा दे प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आज कोई पॉजिटिव खबर मिल सकती है। आज आप अपने रिटायरमेंट प्लान या लॉन्ग -टर्म सेविंग्स रिव्यु की कर सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
उपाय: आज किसी गरीब श्रमिक को चाय-नाश्ता कराएं या काली उड़द का दान करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

सेहत के लिहाज से आज मकर राशि की महिलाओं को विशेष रूप से सिर दर्द, नींद की कमी या नर्वस थकान महसूस हो सकती है। आज के दिन लगातार मोबाइल या स्क्रीन देखने से परेशानी बढ़ सकती है।आज मानसिक रूप से आज आप बेचैन रह सकते हैं, लेकिन वजह साफ समझ नहीं आएगी। यही बेचैनी आपको चिड़चिड़ा बना सकती है। आज खुद को थोड़ा स्लो करने की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर सिग्नल देना शुरू कर देगा।
उपाय - हनुमान जी के 12 नामों का पाठ करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;