Christmas 2019: बजट में रहकर क्रिसमस पर सजाना है घर, यहां से लें आईडिया

अगर आप क्रिसमस पर घर को बजट में रहकर बेहतरीन तरीके से सजाना चाहती हैं तो यह लेख पढ़ें।

decor tips for christmas m

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। कहने को यह भले ही ईसाईयांे का त्योहार हो, लेकिन हर समुदाय के लोग इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। यहां तक कि स्कूलों में भी क्रिसमस की धूम दिखाई देती है। वहीं लोग अपने घर पर भी क्रिसमस ट्री लगाने से लेकर डेकोरेशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। भले ही आपके मन में क्रिसमस को लेकर कितना भी उत्साह हो, लेकिन यह भी सच है कि त्योहार की खुशी में कोई भी व्यक्ति अपने घर का बजट नहीं बिगाड़ना चाहता और खासतौर से तब जब क्रिसमस के बाद हर किसी को नए साल का स्वागत करना हो।

इसे भी पढ़े-Christmas 2019: हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए इसके पीछे की असली वजह

अब यहां उलझन यह होती है कि एक ओर क्रिसमस को धूमधाम से मनाना होता है और इसलिए घर के डेकोरेशन में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर, यह जेब पर भी भारी ना पड़े। अगर आप भी ऐसी ही किसी उलझन में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस साल क्रिसमस पर डेकोरेशन के कुछ ऐसे ही आईडियाज दे रहे हैं, जिसमें आपको बहुत अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आप बेहद आसानी से अपने घर को क्रिसमस रेडी कर पाएंगी-

क्राफ्ट का सहारा

home decor tips for christmas

जब घर को अपने हाथों से सजाया जाता है तो मन को एक अलग ही सुकून मिलता है और अगर बात बजट में रहकर घर को बेस्ट तरीके से सजाने की हो तो शायद ही आपको इससे बेहतर दूसरा कोई ऑप्शन नजर आए। अगर आप चाहंे तो घर पर सांता का एक बड़ा सा कटआउट बनाकर उसे अच्छी तरह डेकोरेट कर सकती हैं और अपने घर में लगा सकती हैं। इसी तरह आप क्रिसमस के मौके को देखते हुए खुद कुछ क्राफ्ट आइटम बनाएं।

इसमें समय भले ही आपको थोड़ा ज्यादा लगे, लेकिन पैसे की भी बचत होगी और आप मार्केट से मिलने वाले डेकोरेटिव आइटम से कई गुना बेहतर अपना घर सजा पाएंगी। इतना ही नहीं, इससे घर की डेकोरेशन को एक पर्सनल टच भी मिलता है।

जार कैंडल लाइटिंग

home decor tips for christmas ()

क्रिसमस पर लाइटिंग का एक अलग ही महत्व होता है। अगर आप इसकी मदद से घर को डेकोरेट करना चाहती हैं तो आप एक जैसे कई जार लेकर उसमें कैंडल रखें और उसे जलाएं। चाहें तो आप जार में थोड़ा नमक और ग्लिटर भी डाल सकती हैं। इससे यह देखने में और भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप इसे क्रिसमस ट्री के पास रखें। यकीन मानिए, यह एक बेहतरीन डेकोरेशन आईडिया है।

गारलैंड

home decor tips for christmas ()

ग्रीन गारलैंड अर्थात् माला घर के किसी भी हिस्से को बेहतरीन तरीके से सजा सकती है। आप इससे दरवाजे के बाहर या सीढ़ियों के साइड में सजावट कर सकती हैं या फिर दीवार पर ग्री गारलैंड को रैप करके टांगे। अगर चाहें तो दीवार पर ही कैंडल होल्डर की मदद से कैंडल लगाकर उसके चारों और रैथ बांधें। यह ग्रीन गारलैंड आपको मार्केट या ऑनलाइन काफी सस्ती मिल जाएगी।

इसे भी पढ़े-500 से 5000 तक, क्रिसमस पर किसी खास को देना है गिफ्ट तो ये 7 ऑप्शन हो सकते हैं बेस्ट

स्टार शेप एलईडी लाइट

home decor tips for christmas ()

जब क्रिसमस का मौका हो तो पूरा घर जगमगाना ही चाहिए। ऐसे में अगर आप चाहें तो एलईडी लाइट की मदद से ना सिर्फ अपने घर को रोशनी में नहला सकती हैं, बल्कि इसी की मदद से अपने घर को डेकोरेट भी कर सकती हैं। आप एलईडी लाइट को क्रिसमस ट्री के उपर लगा सकती हैं या फिर आजकल मार्केट में अलग-अलग शेप्स में भी एलईडी लाइट मिलती है। स्टार शेप व अन्य कई शेप्स में एलईडी लाइट लगाकर भी घर को सजाया जा सकता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP