साल 2022 बॉलीवुड में खुशखबरी का साल रहा है। कोविड रिस्ट्रिक्शन खुलने के बाद से ही इस दौरान शादियां भी बहुत हुईं और साथ ही साथ कई सेलेब्स दो से तीन भी हुए। हाल ही में बिपाशा बसु और आलिया भट्ट के घर भी किलकारी गूंजी है। इस साल हमने काफी बदलाव देखे। पिछले साल तक जहां सेलेब्स का बेबी शावर ऑनलाइन ही हो रहा था वहीं इस साल बेबी शावर से लेकर बच्चों के जन्म तक सब कुछ बहुत धूमधाम से मनाया गया है।
इस साल किन सेलेब्स के घर बच्चों ने जन्म लिया और किनके घर खुशियां आईं चलिए आपको बताते हैं।
शिल्पा सकलानी
मशहूर टेलिविजन स्टार अपूर्व अग्निहोत्री और पत्नी शिल्पा सकलानी के घर खुशियां आई हैं। एक्ट्रेस के घर बेटी ने दशतक दिया है। बीते दिन अभिनेत्री ने अपने बच्चे का वीडियों भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया था। शादी के करीब 18 साल बाद एक बेटी के पैरेंट्स बनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं कपल। कमाल की बात ये है कि अपूर्व अग्निहोत्री को यह तोहफा उनके जन्मदिन के अवसर पर मिला है। 2 दिसंबर को उनकी बेटी का जन्म हुआ इसी दिन अपूर्व अग्निहोत्री भी अपना जन्मदिन मनाते हैं।
बिपाशा बसु
12 नवंबर को बिपाशा ने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अपनी बेटी का नाम बिपाशा ने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में इंस्टाग्राम की एक पोस्ट के जरिए बताया था। बिपाशा का मटर्निटी फोटोशूट भी बहुत वायरल हुआ था और उनके फैन्स ने उनके प्रेग्नेंसी ग्लो की काफी तारीफ भी की थी।
इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: इस साल बॉलीवुड में हुई हैं ये सेलिब्रिटी वेडिंग
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी अपने साल को और खुशनुमा बना लिया है। अप्रैल में शादी के बाद आलिया के घर 6 नवंबर को बेटी पैदा हुई है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'द लॉयन किंग' की एक तस्वीर के जरिए इस न्यूज को शेयर किया। आलिया ने जब अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तब उनके फैन्स काफी शॉक हो गए थे।
सोनम कपूर आहूजा
इस साल 20 अगस्त को सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इस न्यूज को भी इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट किया था। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मार्च 2022 को पोस्ट किया था। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ ब्लैक ड्रेस में एक पोस्ट डालकर ये बताया था कि जल्द ही वो मां बनने वाली हैं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा रखा है।
कृतिका सेंगर
चर्चित टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर जिन्हें अपने टीवी सीरियल 'छोटी सरदारनी' के लिए जाना जाता है वो भी इसी साल मां बनी हैं। उन्होंने अपनी डिलीवरी से कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पोस्ट शेयर की थी। कृतिका ने 12 मई को एक बेटी को जन्म दिया है। कृतिका इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
देबिना बनर्जी
देबिना बनर्जी ने 14 अप्रैल को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। देबिना और गुरमीत लंबे समय से बच्चे के लिए प्लान कर रहे थे और इस साल उनके घर दो बार ये खुशी आई है। देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को नवंबर 11 को जन्म दिया है। हालांकि, उनकी डुअल प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था और उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को लेकर खुलकर बात की थी।
काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल की शादी गौतम किचलू से 2020 में हुई थी। इन दोनों ने इस साल अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। 19 अप्रैल को काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। काजल ने इसके बारे में भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिटेल शेयर की थी।
भारती सिंह
भारती सिंह ने अपने बेटे गोला को 3 अप्रैल 2022 को जन्म दिया है। भारती अपने बेटे को लेकर हमेशा से ही काफी वोकल रही हैं और सोशल मीडिया पर उसकी शैतानियों से लेकर उसकी खासियत तक सब कुछ बताती रहती हैं।
पूजा बनर्जी
टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने पति स्विमर संदीप सेजवाल के साथ 2017 में शादी की थी। पूजा अपने निगेटिव रोल्स के लिए काफी फेमस रही हैं। उन्होंने 12 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने सना रखा है।
इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इनमें से कितनी फिल्में देखी हैं आपने?
हेजल कीच
शादी के 5 साल बाद क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच के घर किलकारी गूंजी जनवरी 25 को हेजल ने एक बेटे को जन्म दिया। हेजल ने अपने बेटे के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी। उन्होंने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर इस बारे में बताया।
प्रियंका चोपड़ा
साल की शुरुआत हुई प्रियंका चोपड़ा के घर नन्ही परी के आने से। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी पहली बेटी के जन्म की खबर जनवरी 2022 में दी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने मालती मैरी जोनस चोपड़ा के आने की बात जगजाहिर की थी। प्रियंका की बेटी सरोगेसी से हुई है और गाहे-बगाहे मालती मैरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख जाती हैं। हालांकि, प्रियंका और निक ने मालती का चेहरा हर तस्वीर में छुपाकर रखा है।
Recommended Video
तो ये थी इस साल के सेलेब किड्स की लिस्ट। अभी देखना ये है कि इस साल और कौन-कौन से सेलेब किड्स इस लिस्ट में शामिल होते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों