herzindagi
bharti singh haarsh limbachiyaa romantic love story pic

Bharti Singh Birthday: पति हर्ष की वजह से शो से बाहर हो गई थीं भारती सिंह, फिर भी दे बैठीं दिल

आज है कॉमेडियन भारती सिंह का बर्थ डे। इस वर्ष वह 36 साल की हो जाएंगी। आइए आपको उनकी फिल्‍मी लव स्‍टोरी के बारे में बताते हैं।  
Editorial
Updated:- 2020-07-03, 11:19 IST

भारत की फेमस फीमेल कॉमेडियन भारती सिंह को आखिर कौन नहीं जानता। भारती सिंह का एक जोक ही किसी को भी लोटपोट होकर हंसने पर मजबूर कर देता है। टीवी स्‍क्रीन पर हमेशा हंसने और हंसाने वाली भारती सिंह, अपनी असल जिंदगी में भी बहुत फन लविंग हैं। भारती हमेशा ही अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर अपने फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मगर इसके साथ ही भारती बेहद रोमांटिक भी हैं। भारती सिंह के इंस्‍टाग्राम पेज पर पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ उनकी कई तस्‍वीरें देखी जा सकती हैं, जिनमें भारती ने बेहद खूबसूरत और रोमांटिक कमेंट्स लिखे हैं। 

आपको बता दें कि आज भारती सिंह का बर्थ डे है। इस वर्ष भारती सिंह 36 साल की हो गई हैं। भारती सिंह के बर्थ डे के अवसर पर हम आपको उनकी लव स्‍टोरी के बारे में बताएंगे, जो बेहद फिल्‍मी है। 

इसे जरूर पढ़ें: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह कोरोनावायरस के कारण फैमिली प्लानिंग से डर रही हैं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट जानिए

bharti singh haarsh limbachiyaa romantic love story

कब हुई पहली मुलाकात 

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की पहली मुलाकात रियालिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' में हुई थी। जहां भारती सिंह शो में पार्टीसिपेंट थीं वहीं हर्ष लिम्बाचिया स्क्रिप्ट राइटर। उस वक्‍त भारती और हर्ष दोनों ही अपने करियर के शुरुआती पड़ाव पर थे। हालांकि, भारती सिंह हर्ष से उम्र और तजुर्बे दोनों में ही सीनियर थीं। दरअसल, भारती सिंह पहले ही रियालिटी शो 'लाफ्टर चैलेंज' में भाग ले चुकी थीं। 

वहीं भारती से लगभग 3 वर्ष उम्र में छोटे हर्ष के लिए 'कॉमेडी सर्कस' पहला शो था, जिसमें वह कंटेस्टेंट्स के लिए स्क्रिप्‍ट लिख रहे थे। उस वक्‍त हर्ष जिस भी कंटेस्‍टेंट के लिए स्क्रिप्‍ट लिखते थे वह अगले ही राउंड में एलिमिनेट हो जाता था। इस तरह हर्ष को करियर की शुरुआत में ही बहुत असफलताओं का सामना करना पड़ रहा था। भारती सिंह इस बात से वाकिफ थीं कि हर्ष की स्क्रिप्‍ट कोई पसंद नहीं कर रहा था। ऐसे में भारती सिंह ने हर्ष का साथ दिया और उनकी लिखी स्क्रिप्‍ट पर परफॉर्मेंस दी। मगर वह उसी राउंड में शो से बाहर हो गईं। हर्ष को इस बात का बहुत ज्‍यादा दुख था। 

इसे जरूर पढ़ें: Throwback: सिंदूर, चूड़े और मंगलसूत्र में देखें भारती‍ सिंह का 'नई नवेली दुल्‍हन' वाला लुक

 

मगर आउट होने के बाद भी भारती सिंह का हर्ष पर से विश्‍वास नहीं डगमगाया । शो में जब वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के लिए भारती को चुना गया तो एक बार फिर से भारती ने हर्ष से ही स्क्रिप्‍ट लिखवाई। इस बार भारती को जीत हासिल हुई। हर्ष और भारती बहुत अच्‍छे दोस्‍त बन गए। भारती ने डिसाइड कर लिया था कि हर्ष की लिखी स्क्रिप्‍ट पर ही वह किसी भी शो में परफॉर्म करेंगी। मगर भारती को क्‍या पता था कि हर्ष के मन में क्‍या खिचड़ी पक रही है। दरअसल, हर्ष मन ही मन भारती को पसंद करने लगे थे। (भारती सिंह की ससुराल के बारे में जानें)

haarsh bharti limbachiyaa romantic love story

इस तरह किया प्रपोज 

भारती से दोस्‍ती होने के बाद हर्ष एक साल तक केवल भारती को समझते रहे। जब उन्‍हें यह विश्‍वास हो गया कि वह पूरी लाइफ भारती के साथ बिता सकते हैं तो उन्‍होंने भारती को प्रपोज किया। भारती हैरान थीं कि उन्‍हें भी कोई प्रपोज कर सकता है। एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्‍यू में भारती ने कहा था, 'मैं मोटी हूं तो मुझे विश्‍वास ही नहीं था कि मुझे कोई लड़का कभी प्रपोज कर सकता है। मैं तो यही सोचती थी कि मेरी शादी किसी मोटे आदमी से ही होगी। हर्ष जैसे पतले व्‍यक्ति की तो कभी छवि ही मेरे दिमाग में नहीं थी। मगर, हर्ष ने मुझे प्‍यार करना सिखा दिया।' वहीं दूसरी तरफ हर्ष का कहना है, 'भारती मेरे लिए परफेक्‍ट है। मोटे और पतले से क्‍या होता है। भारती दिल की बहुत अच्‍छी है। मुझे उसके स्‍वभाव और व्यक्तित्व से प्‍यार हुआ है।' (भारती सिंह के हनीमून के बारे में जानें)

 

आपको बता दें कि भारती और हर्ष ने एक दूसरे को 6 साल डेट किया। मगर अपनी फीलिंग्‍स को सबसे छुपा कर रखा। वर्ष 2017 में 3 दिसंबर को दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली। भारती सिंह के जन्‍मदिन पर हम उन्‍हें ढेर सारी बधाइयां देते हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ी रहें HerZindagi से। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।