herzindagi
kapil sharma show fame bharti singh comedy queen salary

'द कपिल शर्मा शो' फेम भारती सिंह की सैलरी, प्रॉपर्टी और नेटवर्थ, जानें डीटेल्‍स

फेमस कॉमेडी क्‍वीन भारती सिंह की नेट वर्थ जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान। पढ़ें ये आर्टिकल। 
Editorial
Updated:- 2020-03-15, 10:00 IST

कॉमेडी रियालिटी शो में भारत का सुपरहिट शो 'द कपिल शर्मा शो' को सभी देखना पसंद करते हैं। इस शो के होस्‍ट कपिल शर्मा की फैन फॉलोविंग किसी बॉलीवुड एक्‍टर से कम नहीं है। मगर, कपिल शर्मा के अलावा भी इस शो में बहुत सारे कॉमेडियंस हैं, जिनकी मेहनत से यह शो सफलताओं की बुलंदियां छू रहा है। इस शो में भारत में कॉमेडी क्‍वीन के नाम से फेमस भारती सिंह भी हैं।

शो में वह अहम भूमिका निभा रही हैं। भारती सिंह एक जोक्‍स पर लोग पेट पकड़ कर हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं। कॉमेडी के क्षेत्र में भारती सिंह एक लंबे अरसे हैं। इस फील्‍ड ने उन्‍हें नाम के साथ ही शौहरत भी दी है। Republic World की रिपोर्ट की मानें तो उनकी नेट वर्थ 22,18,77,000 रुपए है। 

इसे जरूर पढ़ें: कपिल शर्मा शो के 1 मेंबर को मिलती है 1 लाख प्रति मिनट सैलरी, बाकी टीम मेंबर्स की है इतनी कमाई

bharti singh salary

भारीत सिंह 'द कपिल शर्मा शो' के वीकेंड एपिसोड्स के लिए 10-12 लाख रुपए फीस के तौर पर लेती हैं। इस शो में वह कपिल शर्मा की बुआ का किरदार‍ निभाती हैं। हाला कि एपिसोड्स की स्क्रिप्‍ट के अनुसार भारती सिंह के किरदार भी बदलते रहते हैं। भारती सिंह ने खतरों के खिलाड़ी शो के लिए घटाया 10 किलो वेट, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट

आपको बता दें कि भारती सिंह कई अवॉर्ड फंक्‍शन और ईवेंट्स को होस्‍ट भी करती हैं। बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में उन्‍हें कई बार गेस्‍ट के तौर पर बुलाया गया। वहीं भारती सिंह कई रियालिटी शोज को होस्‍ट भी कर चुकी हैं। Republic World की रिपोर्ट के अनुसार वह हर शो के लिए 7-8 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Valentine's Day से पहले भारती सिंह ने पति को दिया खास Gift, ये है सुपर रोमांटिक तोहफा 

bharti singh comedy queen salary

पंजाब के अमृतसर शहर की रहने वाली भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत  वर्ष 2008 में ' द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी। इसके बार वे 'कॉमेडी सर्कस 3 का टड़का' में भी नजर आईं। वर्ष 2012 में भारती सिंह ने डांस रियालिटी शो 'झलक दिखला जा 5 ' में भी हिस्‍सा लिया था। 5 करोड़ की वैनिटी वैन और 25 करोड़ का बंगला ही नहीं कपिल शर्मा इन 3 कीमती चीजों के भी हैं मालिक

 

भारती सिंह ने वर्ष 2013 में 'इंडिया गॉट टैलेंट' को भी होस्‍ट किया था। 2018 में वह रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी शामिल हुई थीं। भारती सिंह ने कई पंजाबी फिल्‍मों में भी काम किया है। इन सभी ईवेंट्स , शो और फिल्‍मों से भारती सिंह ने काफी पैसे कमाए हैं। श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान से लेकर नेहा कक्कड़ तक, एक गाने के लिए इतने लाख कमाते हैं ये 9 सिंगर

bharti singh comedy queen networth

इतना ही नहीं भारती सिंह के पास मुंबई में अपना घर भी है। इन सब के अलावा वह 55 लाख रुपए की Audi Q5 , 1.6 करोड़ रुपए की BMWX7 और 88 लाख रुपए की Mercedes-Benz GL 350, जैसी लग्‍जरी कार्स की मालकिन भी हैं। इन सभी कार्स की कीमत लाखों में हैं।

 

ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारती सिंह के पास कितना पैसा होगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।