बॉलीवुड में हर मूड का एक गाना होता है। सैड सॉन्ग, रोमांटिक सॉन्ग, एंग्री सॉन्ग, याद वाले सॉन्ग और न जाने क्या-क्या। जब हम बॉलीवुड के गाने सुनते हैं तो ये जरूर सोचते हैं कि कितना अच्छा गाना है, कई बार उनपर थिरकते भी हैं। हम सभी का कोई न कोई फेवरेट सिंगर भी होता है। ऐसे में हो सकता है आपने ये भी सोचा हो कि उन्हें एक गाने के लिए कितनी सैलरी मिलती है। अगर आप भी किसी बॉलीवुड सिंगर की फैन हैं और जानना चाहती हैं कि उन्हें एक गाने के कितने रुपए मिलते हैं तो एक बार ये स्टोरी जरूर पढ़ें।
श्रेया घोषाल-
एक रिपोर्ट के हिसाब से श्रेया घोषाल प्रति गाने के 18-20 लाख रुपए लेती हैं। श्रेया घोषाल के बारे में ये रिपोर्ट है कि उनका नेट वर्थ लगभग 150 करोड़ का है और वो बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली फिमेल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। वो कई म्यूजिक डायरेक्टर्स की फर्स्ट च्वाइस रहती हैं। श्रेया घोषाल लाइमलाइट में 'सा रे गा मा पा' टीवी शो से आई हैं। वो सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि बंगाली, तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ में भी गाने गाती रहती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Indian Idol 11: नेहा कक्कड़ की फीस अनु मलिक और विशाल से ज्यादा है, जानें बाकी शोज के जजों और होस्ट की फीस
गुरू रंधावा-
गुरू रंधावा ने अपनी शुरुआत सिर्फ 500 रुपए से शुरू की थी। 2017 में उन्होंने दो एल्बम लॉन्च किए ये थे 'हाई रेटेड गबरू', 'लाहौर' जिसके बाद उन्होंने 1.5-2 लाख प्रति गाना लेना शुरू किया और 7-8 लाख रुपए स्टेज परफॉर्मेंस के। इन एल्बम की लोकप्रियता बढ़ते ही अब वो 10-12 लाख प्रति गाना चार्ज करते हैं। आखिर हो भी क्यों न आयुष्मान खुराना की नई फिल्म बाला में भी उनका गाना हिट रहा है और वो लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं।
नेहा कक्कड़-
इंडियन आइडल पर बतौर जज काम कर रहीं नेहा कक्कड़ अपने गानों के लिए भी वो काफी फेमस हैं। नेहा की फीस 'काला चश्मा' और 'तू चीज़ बड़ी है' गाने के बाद 8 लाख प्रति गाना हो गई थी। लेकिन अब इतने सारे हिट गाने गाने के बाद और इतना समय बीतने के बाद यकीनन ये बढ़ गई होगी। नेहा कक्कड़ इंडियन आइडर सीजन 2 की कंटेस्टेंट रही थीं।
View this post on Instagram
बादशाह-
हनी सिंह को पीछे छोड़ने वाले बैड ब्वॉय बादशाह हर गाने के लिए 11 लाख रुपए लेते हैं। उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोडिया है।
सुनिधि चौहान-
डेलीहंट की एक रिपोर्ट के अनुसार सुनिधि चौहान 9-11 लाख रुपए प्रति गाना चार्ज करती हैं। यकीनन सुनीधी चौहान हम सभी की फेवरेट सिंगर्स में से एक रही हैं। इसलिए ये कहा जा सकता है कि उनकी सिंगिंग फीस इतनी ही होगी।
सोनू निगम-
सोनू निगम पिछले कई सालों से बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग में राज करते रहे हैं। सोनू निगम का नेट वर्थ 353.9 करोड़ रुपए के आस-पास है। 2018 तक के रिकॉर्ड के अनुसार सोनू निगम हर एक गाने के 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। सोनू निगम सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तुलु, बंगाली, तमिल, तेलुगु, ओड़िया, मराठी, नेपाली, मैथली और आसामी भाषा में भी गाने गाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-कपिल शर्मा शो के 1 मेंबर को मिलती है 1 लाख प्रति मिनट सैलरी, बाकी टीम मेंबर्स की है इतनी कमाई
अरिजीत सिंह-
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित सिंगर्स में से एक हैं अरिजीत सिंह। अरिजीत का नेट वर्थ 50 करोड़ रुपए का है और एक रिपोर्ट के मुताबिक वो हर गाने के लिए 13 लाख रुपए चार्ज करते हैं। शायद ही अरिजीत का ऐसा कोई गाना हो जो हिट न हुआ हो। अरिजीत सिंह अपने गानों के लिए काफी चर्चित हैं और वो हर तरह का गाना गा सकते हैं।
कनिका कपूर-
कनिका कपूर का नाम लेते ही 'जुगनी जी' गाना और सनी लियोनी का 'बेबी डॉल' गाना याद आ जाता है। कनिका कपूर की फीस के बारे में किसी रिपोर्ट में कुछ ज्यादा नहीं है, लेकिन एक रिपोर्ट कहती है कि इनका नेट वर्थ 2 मिलियन डॉलर का है।
मीका सिंह-
मीका सिंह यकीनन पार्टी सॉन्ग गाने के लिए बहुत चर्चित हैं। मीका सिंह एक गाने के 12-13 लाख रुपए लेते हैं। 'मौजा ही मौजा', 'इबन-ए-बतूता', ' बस एक किंग' आदि बहुत सारे गाने मीका सिंह ने गाए हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
All Image Credit: Youtube Video/ Imbuzz
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों