सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 11 सीजन शुरू हो चुका है और इसके हालिया एपिसोड में ऑडिशन रॉउड की झलकियां दिखाई जा रही है। अभी से इस शो को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है और यह शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। वैसे ये शो पहले से ही काफी पॉपुलर है, इस शो ने कई सिंगर बॉलीवुड को दिये हैं। आपको बता दें कि इस शो की जज नेहा कक्कड़ भी खुद इसी शो से निकली हैं और आज संगीत की दुनियां में अपनी एक अलग पहचान चुकी हैं। कभी शो की कंटेस्टेंट रहीं नेहा दूसरी बार इस रियालिटी शो की जज बनी हैं। इंडियन आइडल 10 के बाद वो एक बार फिर से सबसे बेहतर आवाज को चुनने के लिए तैयार हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: शैफाली बग्गा से हाथापाई के बाद देवोलीना ने बनाया सिद्धार्थ शुक्ला को अपना शिकार
नेहा के अलावा संगीतकार अनु मलिक और विशाल डडलानी भी शो को जज हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नेहा को हर एपिसोड के लिए अनु मलिक और विशाल से ज्यादा पैसे मिलते है। आइए जानें नेहा समेत बाकी जजों को कितनी फीस मिलती है और दूसरे शोज के जजों की फीस कितनी है। फेस्टिव सीजन में नेहा कक्कड़ के इन 5 ट्रडीशनल लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन।
इंडियन आइडल 11 की जज नेहा कक्कड़ को हर एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं, इस शो के दूसरे जज अनु मलिक को हर एक एपिसोड के लिए 4 लाख रुपए मिलते हैं। आपको बता दें कि अनु मलिक इंडियन आइडल के अब तक के सारे सीजन को जज करते रहे हैं। विशाल डडलानी को एक एपिसोड के लिए 4.5 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं, इंडियन आइडल को होस्ट करने वाले उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण को एक एपिसोड के लिए 2.5 लाख रुपए मिलते हैं।ये सारे आंकड़ें एक मीडिया हाउस द्वारा जारी किए गए थे।
वहीं अगर हम दूसरे शोज के जजों की बात करें तो इन शोज में दिखने वाले मशहूर और बड़े चेहरों की फीस भी काफी हाई है। अगर हम मलाइका अरोड़ा को बात करें तो उनको टेलेंट हंट शो, इंडियाज गॉट टैलेंट के एक सीजन के लिए 1 करोड़ रुपये दिये जाते है।
बॉलीवुड धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित डांस शो झलक दिखला जा को जज करती है और सूत्रों की माने तो वो इस शो के एक एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अब तक "नच बलिए", "जरा नच के दीखा" और सुपर डांसर को जज किया है। सुपर डांसर के एक सीजन के लिए उन्हें 14 करोड़ रुपये दिए जाते है। वहीं, गीता कपूर ने डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज किया। उसके बाद उन्होंने सुपर डांसर नाम के डांस रियलिटी शो को जज किया, इसके लिए वो 5 करोड़ रुपये लेती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: जिंदगी के आखिरी दिनों में खुद को तनहा महसूस करती थीं स्मिता, जानें उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
वहीं, सोनी टीवी पर ही प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा शो' के होस्ट कपिल शर्मा की प्रति एपिसोड फीस 1 करोड़ रुपए है। हाल ही में उनके शो में आए सिंगर उदित नारायण इसकी जानकारी दी। क्या थी कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह की पहली कमाई? जानकर होगी हैरानी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।