Year Ender: 2022 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली इनमें से कितनी फिल्में देखी हैं आपने?

2022 ki Sabse Hit Movie : साल 2022 की सबसे हिट फिल्में कौन सी रही हैं और किस फिल्म ने कितना वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया है ये जान लीजिए।

Top  movies

साल 2022 अब खत्म होने को है और कोविड-19 के प्रकोप के बाद से इस साल पूरी दुनिया अपने नॉर्मल रूटीन पर आ गई है। कुछ रिस्ट्रिक्शन के अलावा बाकी सब कुछ खुल गया है और इसी के साथ मूवी थिएटर्स में भी भीड़ लगनी शुरू हो गई है। लोग अब धीरे-धीरे ओटीटी से ऊपर बढ़कर मूवी थिएटर्स में जाने लगे हैं और अब वापस से ब्लॉकबस्टर्स का मौसम आने लगा है। इस साल कई फिल्में ऐसी रहीं जो ब्लॉकबस्टर थी। तो चलिए आपको इस साल की सबसे हिट फिल्मों के बारे में बताते हैं।

1. KGF- चैप्टर 2

बजट - 150 करोड़

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 1228.3 करोड़

'केजीएफ' उर्फ कोलार गोल्ड फील्ड्स की सीक्वल फिल्म इस साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म के स्टार यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी को उनकी एक्टिंग के लिए बहुत सराहना मिली। रॉकी का कैरेक्टर यश पर बहुत सूट किया और ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। कन्नड़ सिनेमा की ये फिल्म बॉलीवुड पर भी भारी पड़ी।

kgf biggest movie

इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: इस साल बॉलीवुड में हुई हैं ये सेलिब्रिटी वेडिंग

2. RRR

बजट- 425 करोड़

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 1131.1 करोड़

1920 के दशक पर आधारित ये फिल्म दो फ्रीडम फाइटर की कहानी है जो अपने घर से दूर अंग्रेजों से अलग-अलग मुद्दे पर लड़ते हैं। इस फिल्म में राम और भीम की दोस्ती को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स बहुत ही लाजवाब हैं।

3. ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा

बजट- 315 करोड़

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 412.7 करोड़

अयान मुखर्जी की ये फिल्म बनने में 5 साल लग गए और इस फिल्म के रिलीज होने के बाद इसे मिक्स्ड रिव्यूज मिले। पर अगर कलेक्शन के हिसाब से देखा जाए तो ये साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स कमाल के हैं।

brahmastra biggest movie

4. विक्रम

बजट- 115 करोड़

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 424 करोड़

अब टॉप 5 में एक और दक्षिण भारत की फिल्म आई है। ये है विक्रम। इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं और ये फिल्म हाई एक्शन ड्रामा है। ये फिल्म स्लो हिट साबित हुई। विक्रम में सीरियल किलिंग्स पर आधारित कहानी है जिसमें एक्शन प्रेमियों के लिए बहुत कुछ होगा।

5. पोन्नियिन सेलवन-पार्ट 1

बजट- 210 करोड़

वर्ल्ड वाइड- 500.8 करोड़

टॉप 5 की चौथी दक्षिण भारत की फिल्म रही है चोला साम्राज्य पर बनी पीएस-1। इस फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में राज सिंहासन की कहानी है। इस फिल्म के कॉस्ट्यूम्स आदि की बहुत ज्यादा तारीफ की गई है।

kashmir files bollywood movies

6. द कश्मीर फाइल्स

बजट- 20 करोड़

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 344.2 करोड़

विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म जिस तरह से आगे बढ़ी वो तारीफ के काबिल था। ये साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुए अत्याचार की कहानी इस फिल्म में बताई गई थी। इस फिल्म में कई दिग्गज कलाकार थे और पूरे भारत में इसे लेकर कई विवाद भी हुए।

7. कंतारा

बजट - 15 करोड़

वर्ल्ड वाइड - 335 करोड़ (अभी अपडेट हो सकता है)

कन्नड़ लोककथाओं पर आधारित ये फिल्म बेहद खास रही है। इस फिल्म की तारीफ लगभग हर जगह हो रही है। इस फिल्म में भूता कोला नामक एक फेस्टिवल को भी दिखाया गया है और इस फिल्म का मुख्य किरदार है शिवा जो बुराई से अपने गांव को बचाता है। इसे बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है और इसके 500 करोड़ क्रॉस करने की उम्मीद लगाई जा रही है।

biggest bollywood movies

8. भूल भुलैया 2

बजट 75 करोड़

वर्ल्ड वाइड- 263.9 करोड़

कार्तिक आर्यन, तबू और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी लोगों को बहुत पसंद आई। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म मंजुलिका की कहानी है और इसमें तबू डबल रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में भी पुरानी फिल्म की तरह कॉमेडी का डबल डोज है।

9. बीस्ट

बजट- 130 करोड़

वर्ल्ड वाइड- 227.3 करोड़

एक और तमिल फिल्म ने इस साल बाज़ी मार ली है। बीस्ट में जोसफ विजय और पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म में चेन्नई के एक शॉपिंग मॉल की कहानी है जिसे टेररिस्ट द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है। वीरा राघवन जो खुद एक जासूस है और मॉल में कैद है उसे टेररिस्ट को खत्म करना है और फंसे हुए लोगों को छुड़वाना है।

इसे जरूर पढ़ें- Year Ender 2022: बॉलीवुड के वो चर्चित सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

alia bhatt top  movies

10. गंगूबाई काठियावाड़ी

बजट - 125 करोड़

वर्ल्ड वाइड 203.9 करोड़

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया भट्ट के किरदार की बहुत ही ज्यादा तारीफ हुई है। ये फिल्म असली कहानी पर आधारित है और इस फिल्म में अंडरवर्ल्ड, पॉलिटिक्स और कोठे वालियों की जिंदगी की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में संजय लीला भंसाली ने सिनेमेटोग्राफी में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

इसके अलावा, भी दक्षिण भारत की कई फिल्में हिट हुई हैं। कमाल की बात ये है कि इस साल बॉलीवुड की सिर्फ दो ही फिल्मों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी बहुचर्चित फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।

इनमें से कितनी फिल्में देखी हैं आपने हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

सोर्स: ये डेटा IMDB की लिस्ट से लिया गया है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP