herzindagi
bollywood celebrity death on

Year Ender 2022: बॉलीवुड के वो चर्चित सितारे जिन्होंने इस साल दुनिया को कहा अलविदा

इस साल 2022 में कई उतार-चढ़ावों के बीच न जानें कितने बॉलीवुड सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानें उनसे जुड़ी कुछ बातें। 
Editorial
Updated:- 2022-11-14, 15:38 IST

साल 2022 जल्द ही हमसे विदा लेने वाला है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जाता है, वैसे ही उस पल की कुछ यादें रह जाती हैं। ये साल जहां कुछ अच्छी यादों को अपने आपमें समेटे हुए जा रहा है। वहीं साल 2022 में कुछ दुखद पल भी थे जिन्हें शायद ही कभी भुलाया का सके।

ऐसे ही पलों में शामिल थी कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों की दुनिया से विदाई जो आज भी हमारी आंखें नम कर देती है। मशहूर गायोंका लता मंगेशकर से लेकर बप्पी लाहिड़ी तक, कॉमेडी जगत के बादशाह राजू श्रीवास्तव से लेकर सिंगर केके तक जा जाने कितने ऐसे सितारे से जिनकी दुखद मृत्यु ने हम सभी को रुला दिया। आइए जानें ऐसे मशहूर सितारों के बारे में जो साल 2022 में हमसे बहुत दूर चले गए और दुनिया से अलविदा ले लिया।

अरुण बाली - 7 अक्टूबर 2022

actor arun bali death

फिल्म जगत हो या टीवी इंडस्ट्री अभिनेता अरुण बाली के नाम से भला कौन अंजान है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और टीवी सीरियल में भी अपनी पहचान बनाई। इस साल 7 अक्टूबर, 2022 को अरुण बाली जी ने आखिरी सांसें लीं और दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये बड़ी संख्या में फिल्मों और टीवी शो में दिखे और उन्होंने 3 इडियट समेत कई बड़ी फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म गुडबाय में देखा गया था।

राजू श्रीवास्तव (सत्य प्रकाश श्रीवास्तव) - 21 सितंबर 2022

raju shrivastava death

राजू श्रीवास्तव के नाम से इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जी एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता और राजनेता थे। उन्होंने अपनी कॉमेडी से लोगों के बीच में एक बड़ा मुकाम हासिल किया था।

राजू श्रीवास्तव जी को 10 अगस्त 2022 को पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने 21 सितंबर 2022 को अंतिम सांस ली। बॉलीवुड अभिनेता के रूप में उन्होंने 1989 में सूरज बड़जात्या की मैंने प्यार किया में एक छोटी सी भूमिका से की। इसके बाद उन्हें कई सहायक भूमिकाएं निभाने को मिलीं।

इसे जरूर पढ़ें: Raju Srivastava Death: सबको गुदगुदाने वाले राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में हुआ निधन

पंडित शिव कुमार शर्मा - 10 मई 2022

pandit shiuv kumar sharma death

1938 में जम्मू में जन्में, पंडित शिव कुमार शर्मा भारत के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उस्तादों में से एक थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में संतूर बजाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की थी।

उन्हें लोक वाद्य यंत्र के रूप में दुनिया भर में अपनी अनूठी शैली में लोकप्रिय बनाने के लिए जाना जाता था, जिसके लिए उन्हें 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री और 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 10 मई 2022 को कार्डियक अरेस्ट से 84 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली और हम सभी को अलविदा कह दिया।

कृष्णकुमार कुन्नत उर्फ केके- 31 मई 2022

singer kk death

प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नथ, जिन्हें केके (सिंगर केके के Soulful गाने) के नाम से जाना जाता है, उन्होंने 'प्यार के पल' और 'यारों' जैसी कई हिट फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर काम किया। एक प्लेबैक सिंगर के रूप में, उन्होंने ओम शांति ओम के 'आंखों में तेरी', 'जन्नत के जरा सा बचना ऐ हसीनों के 'खुदा जाने' जैसे कई गीतों के लिए अपनी आवाज दी।

केके ने साल 2022 की 31 मई को कोलकाता में आखिरी सांसें लीन। केके ने दक्षिण कोलकाता के नजरुल मंच में मृत्यु से एक घंटे पहले गुरुदास कॉलेज में एक घंटे तक आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति भी दी थी।

रमेश देव - 2 फरवरी 2022

actor ramesh dev death

रमेश देव एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में प्रचलित थे। उन्हें मुख्य रूप से हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म 1929 में कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने 1951 में मराठी फिल्म पाटलाची पोर में एक छोटी भूमिका के साथ अपने करियर की शुरुआत की।

बाद में उन्होंने 1959 में अशोक कुमार अभिनीत फिल्म बाप बेटे से बॉलीवुड में शुरुआत की। 2 फरवरी 2022 को 93 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

लता मंगेशकर- 6 फरवरी 2022

lata mangeshkar death on

लता मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका थीं, जिनके नाम से कोई भी अछूता नहीं है। इंदौर में 28 सितंबर 1929 को दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती के घर जन्मीं, 'भारत ]कोकिला' लता मंगेशकर एक भारतीय पार्श्व गायिका, संगीतकार, निर्माता और अभिनेत्री थीं।

उन्होंने 13 साल की उम्र में साल 1942 की मराठी फिल्म किती हसाल के लिए अपने गायन करियर की शुरुआत की और उसके बाद 1947 में आप की सेवा में से बॉलीवुड गायन की शुरुआत की थी। लता जी लगभग 28 दिनों तक निमोनिया और कोविड से लड़ती रहीं और अंत में 6 फरवरी 2022 को उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया।

इसे जरूर पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

बप्‍पी लहिरी- 15 फरवरी 2022

bappi lahiri death

गायक, संगीतकार और निर्माता डिस्को और पॉप के बादशाह के रूप में प्रसिद्ध बप्पी दा को भला कौन नहीं जानता है। 1952 में जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल में संगीतकार अपरेश और बांसुरी लाहिड़ी के एक बंगाली ब्राह्मण परिवार में जन्में बप्पी लाहिरी ने 3 साल की उम्र से ही तबला बजाना शुरू किया।

उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। बप्पी दा ने न केवल बॉलीवुड में नहीं बल्कि बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट फिल्में दी थीं। उनके गीत इक्कीसवीं सदी में भी लोकप्रिय रहे। इस साल 15 फरवरी, 2022 को मुंबई में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से बप्पी लाहिरी जी का निधन हो गया और उन्होंने हमेशा के लिए हमसे विदा ले लिया।

अपनी दुखद मौत से इन सभी सितारों ने दुनिया को कुछ पल के लिए रुला दिया और वास्तव में उन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: instagram .com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।