-1766066073804.webp)
फैशन की दुनिया में मेहर कैस्टेलिनो का नाम हमेशा सबसे ऊपर रहा है। मेहर कैस्टेलिनो ही वह महिला थी, जो भारत की पहली मिस इंडिया बनी थीं। उन्होंने इस सुनहरे सफर की शुरुआत करीब 60 साल पहले की थी। उस समय मॉडलिंग बहुत बड़ी बात हुआ करती थी। मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री ने अपने करियर के लम्बे समय में अपनी काफी पहचान बनाई है, लेकिन हालही में उन्होंने अपने फैंस को अलविदा कह दिया है। मेहर ने 81 साल की उम्र में अंतिम सास ली है।
भारत की पहली 'मिस इंडिया' मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री ने अपने करियर की शुरुआत मिस इंडिया का ऐतिहासिक खिताब जीतकर की थी, उन्होंने यह खिताब सन 1964 में जीता था। इसके बाद उन्होंने 'मिस यूनिवर्स' और 'मिस नेशंस' जैसे खिताब भी अपने नाम किये थे। मेहर की सबसे खास बात यह रही हैं, कि वे मॉडलिंग के बाद भारत की पहली फैशन पत्रकार भी रही हैं।
बता दें कि मेहर कैस्टेलिनो ने मॉडलिंग के बाद लगभग 50 सालों तक फैशन पर लिखा। वे मिड-डे, फेमिना और ईव वीकली जैसी बड़ी मैगजीन्स में उन्होंने फैशन से जुड़े आर्टिकल लिखे हैं। यही नहीं जानकारी के मुताबिक मेहर ने भारतीय फैशन डिजाइन काउंसिल और लक्मे फैशन वीक की शुरुआत में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैशन शोज में काफी नाम कमाया है।
यह भी पढ़ें- 7 Sacred Animals And fashion: भारतीय फैशन में बाघ, मोर और हाथी, शिल्प और सौंदर्य का प्रतीक

'मिस इंडिया' मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री का निधन 17 दिसंबर 2025 को मुंबई में हुआ। उन्होंने 81 साल के बाद अपने फैंस और इस दुनिया को अलविदा कहा है।मेहर का एक बेटा है कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टीना। उनके पति का नाम ब्रूनो मिस्त्री था, जिनका निधन पहले ही हो चुका था। मेहर का जाना भारतीय फैशन जगह में एक दुखत खबर है। उन्होंने फैशन इंडस्ट्री को उठाया है और न जाने कितने डिजाइनरों के करियर को सफल बनाकर उन्हें दिशा दिखाई है।
मेहर कैस्टेलिनो मिस्त्री को भारतीय फैशन जगत की 'आयरन लेडी' के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने उस समय में शून्य से शुरुआत कर भारत को ग्लैमर की दुनिया में एक बड़ा मुकाम दिलाया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भारत की पहली मिस इंडिया 'मेहर' ने करीब 2000 के लगभग लाइव शोज किये और 130 के आस-पास नामी मैगजीन्स और न्यूजपेपर्स के लिए लेख भी लिखे। आज भी कई लोग उनके लेख को पढ़ते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - instagram
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।