इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट यानी मिस वर्ल्ड 2025 हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित होने वाला है। दुनिया भर की लड़कियां इस इवेंट को लेकर बेसब्री से इंतजार करती हैं। बात करें 2025 के मिस वर्ल्ड की, तो यह इवेंट भारत देश की हैदराबाद सिटी में होने वाला है। जहां पूरी दुनिया के करीब 140 देश से अलग अलग जगहों की प्रतिभाशाली लड़कियां हिस्सा लेने वाली है।
इस 72 वे एडिशन को लेकर केवल भारतवासी ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के लोग बड़े उत्सुक हैं। बता दें कि इस साल होने वाले मिस वर्ल्ड 2025 में भारत की जानी-मानी मशहूर फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर को अब ऑफिशियल फैशन डिजाइनर के रूप में चुना गया है। अर्चना कोचर हैदराबाद में होने वाले मिस वर्ल्ड 2025 के दौरान भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया भर के सामने पेश करने वाली हैं।
मिस वर्ल्ड 2025 में अलग-अलग देशों से आने वाली लड़कियां भारतीय डिजाइनर अर्चना कोचर के डिजाइन किए गए कपड़ों का इस्तेमाल करेंगी। अर्चना ने इस इवेंट को खास बनाने के लिए रंग बिरंगी बांधनी के कपड़े, बनारसी सिल्क, अहिंसा रेशम, जामदानी की बनाई और कच्छ मिरर वर्क कढ़ाई वाले कपड़ों का चयन किया है। अर्चना भारत में तैयार किए गए कपड़ों को पूरी दुनिया के सामने लाने का काम करेंगी।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025: नताशा पूनावाला ने भी ब्लू कार्पेट पर बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा, देखें तस्वीरें
जानकारी के मुताबिक इस साल मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 7 मई से 31 मई तक हैदराबाद में होने जा रहा है, जिसमें कई देश की लड़कियां अपने टैलेंट और ब्यूटी का जलवा बिखेरेगी। बता दें कि भारत देश की तरफ से नंदिनी गुप्ता इस आयोजन में हिस्सा लेने वाली है।
अर्चना कोचर ने मिस वर्ल्ड 2024 में भी ऑफिशियल फैशन डिजाइनर के रूप में काम किया था। उन्होंने भारत की प्रतिनिधि सिनी शेट्टी के लिए कपड़े डिजाइन किए थे साथ ही अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग कलेक्शन भी तैयार किए थे। उन्होंने एशिया ओशिनिया के लिए अहिंसा रेशम से बने फ्लावर प्रिंटेड आउटफिट तैयार किए थे, तो वहीं यूरोप के लिए कच्छ मिरर वर्क, जामदानी और बंधनी के आउटफिट तैयार किए थे। अर्चना ने अमेरिका और कैरेबियन के लिए स्टोन वर्क आउटफिट डिजाइन किए थे। बात करें अफ्रीका की तो उन्होंने चिकनकारी कढ़ाई वाले आउटफिट तैयार किए थे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/archanakochharofficial
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।