herzindagi
BIPASHA BASU BABY BORN

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर आई नन्ही परी

Bipasha Basu Baby:बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं और उनके घर पर बच्चे की किलकारी गूंज उठी है।  
Editorial
Updated:- 2022-11-12, 17:10 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु ने नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है। अपनी बेटी के जन्म से यह बॉलीवुड कपल बेहद खुश है। इस कपल के साथ-साथ फैंस भी इनके बच्चे के लिए कहीं ज्यादा एक्साइटेड थे।

किस हॉस्पिटल में हुई डिलीवरी?

आपको बता दें कि बिपाशा ने मुंबई के खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस नन्ही परी के आने से बिपाशा और करण के परिवार में खुशी का माहौल है फूले नहीं समा रहे हैं। यह कपल अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु मां बनी गई हैं।

बिपाशा बसु ने बेटी की पहली झलक दिखाई

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु ने पोस्ट कर अपनी बेटी की पहली झलक शेयर की है। इसके साथ उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस कर दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर बताया है। आपको बता दें कि बेटी के साथ पहला फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खुद को ब्लेस्ड बताया है।

इस फोटो के साथ दोनों ने यह लिखकर यह शेयर किया है कि 'उनकी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर देवी मां के आशीर्वाद की साक्षात निशानी हैं और वह अब इस दुनिया में जन्म ले चुकी हैं।' कई सेलेब्स ने कपल के इस पोस्ट्स पर बधाई के कमेंट किए हैं।

कब बताया था प्रेग्नेंसी के बारे में?

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

आपको बता दें कि अगस्त में बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी के समय मेटरनिटी शूट भी करवाया था। बिपाशा ने बहुत सुंदर गाउन पहनकर यह फोटोशूट करवाया था इसके बाद उन्हें कई लोगों ने पोस्ट पर उन्हें बधाई भी दी थी। यहीं नहीं बिपाशा बसु ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी हुई कई सारी वीडियो और फोटो भी फैंस के साथ शेयर की थी।

More For You

इसे भी पढ़ें- खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें बिपाशा बसु के ये ब्यूटी सीक्रेट्स

कब हुई थी करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की मुलाकात?

View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। इसके बाद ही दोनों ही एक दूसरे के दोस्त बने थे और फिर कुछ समय के बाद डेट भी करने लगे थे। कुछ साल डेट करने के बाद बिपाशा-करण ने 2016 में शादी की थी जिसके 6 साल बाद बिपाशा बसु ने आज बच्चे को जन्म दिया है।

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बिपाशा ने साल 1996 में मॉडलिंग से की थी। आपको बता दें कि अभिनेत्री बिपाशा बसु ने करियर के शुरुआती दिनों में बिपाशा बसु ने अभिनेता जॉन इब्राहिम को भी डेट किया था लेकिन अचानक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

इसे भी पढ़ें-देबिना-गुरमीत के घर फिर गूंजी किलकारी, दिया बेटी को जन्म

आपको बता दें कि प्यारी सी बेटी को जन्म देने के बाद फैंस और सेलेब्स न्यू मॉम बिपाशा और न्यू डैड करण सिंह ग्रोवर को जमकर बधाई दे रहे हैं। फिलहाल जो गुड न्‍यूज बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने दी है उससे सभी बहुत खुश हैं। हरजिंदगी की तरफ से दोनों को माता-पिता बनने की बधाइयां। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।

image credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।