आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस आज बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जाहिर है, उनके स्टार्स ने उन्हें इतनी बड़ी गुड न्यूज जो दी है। जी हां, आलिया और रणबीर पेरेंट्स बन चुके हैं। कपूर खानदान में एक नन्हा मेहमान आ चुका है। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। इस नन्ही परी के आने से पूरा कपूर खानदान खुशियां मना रहा है।
Alia Bhatt Delivery: किस हॉस्पिटल में हुई डिलीवरी
6 नवंबर 2022, रविवार के दिन सुबह 7:30 बजे आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के एच.एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची और उन्हें डिलीवरी के लिए एडमिट करा दिया गया। हालांकि, कपूर खानदान की तरफ इस बारे में कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया था कि आलिया अस्पताल क्यों गई हैं, इसलिए आलिया और रणबीर के फैंस थोड़ा चिंतित भी हो गए थे। मगर अब सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट है। स्टार किड्स की लिस्ट में एक नाम और जुड़ चुका है और कपूर खानदान की फैमिली ट्री में भी अब एक और सदस्य जुड़ चुका है।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ फिल्म ही नहीं, इन चार तरीकों से भी पैसा कमाती हैं आलिया
View this post on Instagram
आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर
आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे तो बीते 2 वर्षों से हो रहे थे, मगर 14 अप्रैल 2022 को आलिया और रणबीर ने शादी कर ली थी। दोनों की शादी मुंबई में रणबीर कपूर के घर में ही हुई थी। यह शादी बहुत ही प्राइवेट समारोह था। वहीं 27 जून को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जो उनके अल्ट्रासाउंड की थी और सभी को गुड न्यूज दे कर हैरान कर दिया।
इसे जरूर पढ़ें- पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी
आलिया का मैसेज
आलिया ने बेटी को जन्म देने के बाद खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बहुत ही प्यारा सा मैसेज शेयर किया और बताया है कि उन्हें प्यारी सी बेटी हुई है और वे अपने आपको बहुत ब्लेस्ड महसूस कर रही हैं। मैसेज में उन्होंने एक बार फिर से लायन फेमिली की एक पिक्चर शेयर की है, जो इस बात का प्रतीक नजर आ रही है कि उनका परिवार पूरा हो गया है।
आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी की न्यूज देने के बाद से ही आलिया काफी एक्टिव रहीं। अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए भी वह हर इवेंट पर नजर आईं। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट ने कई टीवी विज्ञापन भी इस दौरान किए। 6 अक्टूबर को ही आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें रणबीर के साथ वो काफी खुश नजर आ रही थीं।
फिलहाल जो गुड न्यूज आलिया और रणबीर ने दी है उससे सभी बहुत खुश हैं। हरजिंदगी की तरफ से दोनों को माता-पिता बनने की बधाइयां। उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों